विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत-तिब्बत और नेपाल सीमा पर सेना और अर्द्धसैनिक बल अलर्ट

By sunil negiEdited By:
Published: Thu, 29 Sep 2016 05:38 PM (IST)Updated: Tue, 04 Oct 2016 07:00 AM (IST)

भारत पाक सीमा पर भारतीय सेना द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक किए जाने के बाद भारत तिब्बत सीमा पर भी सेना और अर्द्धसैनिक बल अलर्ट हो गए हैं।

News Article Hero Image

देहरादून, [जेएनएन]: भारत पाक सीमा पर भारतीय सेना द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक किए जाने के बाद भारत तिब्बत सीमा और भारत-नेपाल सीमा पर भी सेना और अर्द्धसैनिक बल अलर्ट हो गए हैं।उत्तरकाशी में आइटीबीपी के जवनों ने मॉकड्रिल की तथा सीमा पर तैनात आइटीबीपी के जवानों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, पिथौरागढ़ और खटीमा में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी के जवानों ने चौकसी बढ़ा दी है।


सीमावर्ती उत्तरकाशी जनपद में तैनात आइटीबीपी के कमांडेट केदार सिंह रावत ने बताया है कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत तिब्बत सीमा पर आइटीबीपी के जवनों ने मॉकड्रिल की तथा सीमा पर तैनात आइटीबीपी के जवानों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सीमा पर गस्त भी बढ़ा दी गई है।

पढ़ें:-सर्जिकल स्ट्राइकः पूर्व सैन्य अधिकारी बोले, पाक के पास रिस्क लेने की हिम्मत नहीं

सीमावर्ती उत्तरकाशी जनपद का कुछ हिस्सा भारत तिब्बत सीमा से जुड़ता है। इस सीमा पर चौकसी की जिम्मेदारी आइटीबीपी के पास है। बुधवार रात को भारत पाक सीमा पर भारतीय सेना के द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद रक्षा मंत्रालय ने सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात सेना व अर्द्धसैनिक बल को अलर्ट किया। आइटीबीपी ने सीमावर्ती क्षेत्र नेलांग, नागा, सोनम, पीडीए आदि चौकियों में युद्ध अभयास की मॉकड्रिल कराई।

पढ़ें-चीन सीमा पर भारतीय गांव हुए वीरान, सुरक्षा एजेंसियों ने जताई चिंता

आइटीबीपी की 12वीं वाहिनी के कमांडेट केदार सिंह रावत ने बताया है कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद गुरुवार को सीमावर्ती चौकियों पर मॉकड्रिल कराई गई, जिसकी रिपोर्ट आइटीबीपी के मुख्यालय को भेज दी गई है। साथ ही सीमा पर तैनात जवान पूरी तरह से अलर्ट हैं। सुरक्षा में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जा रही है।

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने बढ़ा दी चौकसी
पिथौरागढ़। एलओसी पर हुए एक्शन के बाद भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी ने चौकसी बढ़ा दी है। झूला पुलों पर आने-जाने वालों की सघन तलाशी ली जा रही है। बिना परिचय पत्र के आने-जाने वाले को रोक दिया जा रहा है। एसएसबी की खुफिया एजेंसी सक्रीय है। झूलाघाट पुल पर तैनात इंचार्ज रमेश भट्ट का कहना है कि पुल पर बीते रोज से सख्ती बड़ा दी गई है। इसके लिए नेपाल पुलिस से भी सहयोग मांगा गया है।

नेपाल सीमा पर बढ़ा दी पेट्रोलिंग
खटीमा। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद नेपाल सीमा पर एसएसबी ने चौकसी बढ़ा दी है। 57वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट केसी राणा ने बताया कि सिंपल घाट, धनुष पुल, सेमल घाट, बूम मेला घाट में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। हर आने-जाने वाले को चेक किया जा रहा है। साथ ही नेपाल जाने के सभी गुप्त रास्तों पर जवानों को निगरानी के लिए तैनात कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सीमा पर एसएसबी तैयार है।

पढ़ें:-भारत-चीन युद्ध में 72 घंटे तक अकेले चीनियों से लिया था लोहा, यह सैनिक आज भी करता सीमा की रक्षा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।