विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साहसिक पर्यटन के लिए दो विदेशी समेत 22 सदस्यीय दल चांईशील रवाना

By Sunil NegiEdited By:
Published: Thu, 21 Sep 2017 06:38 PM (IST)Updated: Thu, 21 Sep 2017 09:09 PM (IST)

सरकार ने गुरुवार को दो अमेरिकी पर्यटकों के साथ 22 सदस्यीय दल को उत्तरकाशी के चांईशील को ‘ट्रैक आफ द ईयर’ के लिए रवाना किया।

साहसिक पर्यटन के लिए दो विदेशी समेत 22 सदस्यीय दल चांईशील रवाना
साहसिक पर्यटन के लिए दो विदेशी समेत 22 सदस्यीय दल चांईशील रवाना

देहरादून, [जेएनएन]: राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने गुरुवार को दो अमेरिकी पर्यटकों के साथ 22 सदस्यीय दल को चाईंशील के लिए रवाना किए हैं। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के निर्देश पर इस बार उत्तरकाशी के चांईशील को ‘ट्रैक आफ द ईयर’ घोषित किया गया है। इससे इस क्षेत्र को विश्व के पर्यटन मानचित्र पर लाने में मदद मिलेगी।

गौरतलब है कि राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने को इस वर्ष उत्तरकाशी के चांईशील को ट्रैक ऑफ द इयर घोषित करने के बाद 10 जून को पहला दल ट्रैकिंग को गया था। ट्रैकिंग अभियान दल देहरादून से चांईशील को रवाना हुआ है।

देहरादून से चांईशील की दूरी 230 किलोमीटर है। चांईशील, उत्तरकाशी में मोरी ब्लॉक के बंगाण क्षेत्र की कोठीगाड़ घाटी एवं हिमाचल प्रदेश के रोहडू और डोडराक्वार के बीच की ऊंची चोटियों के बीच 25 से 30 किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला है। 

 

 यह भी पढ़ें: पर्यटन क्षेत्र में सौ मिलियन डॉलर से अधिक निवेश

यह भी पढ़ें: औली और गोरसों होंगे विकसित, बनेंगे विंटर टूरिस्ट स्पॉट