Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्‍तराखंड पुलिस की मुख्य धारा में शामिल हुए 175 आरक्षी

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Tue, 22 Aug 2017 08:49 PM (IST)

    नौ माह के कठिन प्रशिक्षण के बाद 141 महिला और 34 पुरु ष आरक्षी मंगलवार को पुलिस की मुख्य धारा में शामिल हो गए।

    उत्‍तराखंड पुलिस की मुख्य धारा में शामिल हुए 175 आरक्षी

    देहरादून, [जेएनएन]: नौ माह के कठिन प्रशिक्षण के बाद 141 महिला और 34 पुरु ष आरक्षी मंगलवार को पुलिस की मुख्य धारा में शामिल हो गए। पुलिस लाइन में आयोजित दीक्षांत परेड में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी ने आरक्षियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परिजनों, स्कूली बच्चों व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में परेड के दौरान आरक्षियों का जोश और जज्बा देखते ही बन रहा था। 

    पुलिस बैंड की धुन पर परेड जैसे ही मंच के सामने से गुजरी, वहां उपस्थित लोगों ने जोरदार तालियों से उसका स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि वर्तमान में पुलिस की जिम्मेदारी बढ़ गई है। पुलिस कर्मियों का काम पारंपरिक पुलिसिंग से आगे बढ़कर सामाजिक सरकारों से भी जुड़ गया है। पुलिस पर लोगों का भरोसा भी बढ़ा है। 

    इसलिए लोग राजस्व क्षेत्रों में भी रेगुलर पुलिस की मांग करने लगे हैं। उत्तराखंड पुलिस में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस में महिलाओं की संख्या 11 प्रतिशत से ज्यादा है, जबकि राष्ट्रीय औसत चार प्रतिशत है। पुलिस फोर्स में महिलाओं की भागीदारी के क्षेत्र में उत्तराखंड देश के शीर्ष पांच राज्यों में सम्मिलित हो गया है। इससे महिला संबंधी अपराध की रोकथाम और उसके निवारण में भी मदद मिलेगी। 

    उन्होंने नए आरक्षियों से आशा जताई कि वह पूरी ईमानदारी व लगन से पुलिस महकमे में अपनी अलग पहचान बनाएंगे। साथ ही स्मार्ट पुलिसिंग के कॉन्सेप्ट को साकार करते हुए जनता की सेवा के प्रति संवेदनशील बने रहेंगे। 

    वहीं, पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी ने आशा व्यक्त की कि नए आरक्षी मित्र पुलिस के सपने को साकार करेंगे। प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को मुख्यमंत्री ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) अशोक कुमार सहित पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे। एसएसपी देहरादून निवेदिता कुकरेती ने सभी आगुंतकों का स्वागत और आभार व्यक्त किया।    

     

    इन्हें मिला पुरस्कार 

    प्रथम परेड कमांडर, पुरुष आरक्षी अंकित बिष्ट 

    द्वितीय परेड कमांडर, महिला आरक्षी अंजना बेलवाल

    तृतीय परेड कमांडर, महिला आरक्षी अमरजीत सिंह 

    सर्वांग सर्वोतम सीधी भर्ती महिला आरक्षी, रश्मि रौथाण 

    सर्वांग सर्वोत्तम मृतक आश्रित महिला आरक्षी, कविता 

     

    127 सीधी भर्ती, 48 आश्रित कोटे से  

    देहरादून में कुल 175 आरक्षियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इनमें 127 महिला आरक्षी सीधी भर्ती और 14 महिला आरक्षी व 34 पुरुष आरक्षी मृतक आश्रित कोटे से भर्ती हुए। मृतक आश्रित वर्ग का प्रशिक्षण तीन अक्टूबर जबकि सीधी भर्ती का प्रशिक्षण 11 नवंबर 2016 को शुरू हुआ।

     

     यह भी पढ़ें: मुख्यधारा में शामिल हुर्इं 163 महिला आरक्षी, अब पोस्टिंग की तैयारी

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड को मिलीं 163 महिला आरक्षी, राज्य की सेवा को हैं तैयार