मां का थप्पड़ इतना नागवार गुजरा की बेटी ने उठाया यह कदम...
मां का थप्पड़ आठवीं की एक छात्रा को इतना नागवार गुजरा कि वह फांसी पर झूल गई। उसका शव पंखे के सहारे लटका देख घर में कोहराम मच गया। आखिर क्यों उठाया उसने यह कदम। जानने के लिए पढ़े खबर।
देहरादून। मां का थप्पड़ आठवीं की एक छात्रा को इतना नागवार गुजरा कि वह फांसी पर झूल गई। उसका शव पंखे के सहारे लटका देख घर में कोहराम मच गया। आखिर क्यों उठाया उसने यह कदम। जानने के लिए पढ़े खबर।
रायपुर थाना क्षेत्र के सुंदरवाला में तेलूराम परचून की दुकान चलाते हैं। उनके परिवार में दो बेटे व एक बेटी थी। तेलूराम की बेटी सुमन कक्षा आठ में पढ़ती थी। बीते रोज दोपहर करीब 12 बजे बजे सुमन की मां ने उसे दुकान पर जाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। कई बार कहने पर भी सुमन नहीं मानी तो मां ने उसे एक थप्पड़ जड़ दिया।
इससे क्षुब्ध होकर सुमन अपने कमरे में चली गई। उसने कमरे के पर्दे गिरा दिए, लेकिन दरवाजा बंद नहीं किया। घर में उस वक्त सुमन की मां, पिता और भाभी मौजूद थे। करीब दो घंटे बाद सुमन की भाभी किसी काम से कमरे में गई तो नजारा देखकर उसके होश उड़ गए।
कमरे में सुमन पंखे के सहारे फांसी पर झूल रही थी। आनन-फानन परिजनों ने उसे नीचे उतारा और अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने सुमन को मृत घोषित कर दिया।
पढ़ें:-सरेराह किशोरी के कपड़े फाड़े, बचाने आए पिता को भी..
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।