सरेराह किशोरी के कपड़े फाड़े, बचाने आए पिता को भी..
क्षेत्र में मनचलों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि उन्हें पुलिस का भी खौफ नहीं है। ये मनचले राह चलती किशोरियों से न सिर्फ छेड़छाड़ कर रहे हैं, बल्कि उन्हें उठाने का भी प्रयास कर रहे हैं। ऐसा ही मामला पटेलनगर थाना क्षेत्र में सामने आया।
देहरादून। क्षेत्र में मनचलों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि उन्हें पुलिस का भी खौफ नहीं है। ये मनचले राह चलती किशोरियों से न सिर्फ छेड़छाड़ कर रहे हैं, बल्कि उन्हें उठाने का भी प्रयास कर रहे हैं। ऐसा ही मामला पटेलनगर थाना क्षेत्र में सामने आया। यहां दो मनचलों ने एक किशोरी को घर में ले जाने का प्रयास किया। इस दौरान मनचलों ने किशोरी के कपड़े भी फाड़ दिए। आइये जानते हैं कैसे बची किशारी।
मामला पटेलनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां दो मनचले युवक एक किशोरी से अक्सर छेड़छाड़ और बदसलूकी करते थे। बीते रोज किशोरी पास की दुकान से कुछ सामान लेकर घर जा रही थी। इस दौरान इन युवकों ने सरेराह उसे पकड़ लिया।
वे उसे खींचकर एक घर में ले जाने लगे।साथ ही उसके कपड़े भी फाड़ दिए। इस पर किशोरी ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे माता-पिता दोनों घर से बाहर आ गये। पिता ने बेटी को छुड़ाने का प्रयास किया तो एक आरोपी ने उनके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गए। इस बीच मौके पर भीड़ एकत्र होते देखे आरोपी वहां से भाग गए।
पटेलनगर पुलिस ने युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की। एसएसआइ पटेलनगर नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि ईशु पुत्र राम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका साथी सूरज फरार चल रहा है। सूरज की तलाश में टीमें लगाई गई हैं।
उधर, इस घटना के बाद एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने पुलिस को इस प्रकार की घटनाओं पर शीघ्र अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं। ताकि, महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण बन सके। फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।
पढ़ें:-ट्रैक्टर से टकराई बाइक, एक की मौत, एक घायल
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।