चंपावत में पांच लाख की अफीम के साथ चार लोग गिरफ्तार
मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए गए अभियान में बनबसा पुलिस को सफलता मिली। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.5 किलो अफीम बरामद की।
चंपावत, [जेएनएन]: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए गए अभियान में बनबसा पुलिस को सफलता मिली। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.5 किलो अफीम बरामद की।
बनबसा पुलिस ने नेपाल सीमा स्थित चेकपोस्ट पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक वाहन को रोककर तलाशी ली तो भीतर से डेढ़ किलो अफिम बरामद हुई।
पुलिस ने वाहन सवार चारों आरोपियों महेंद्र पाल, रणजीत श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, सुमेरी लाल को पकड़ लिया। चारों नगला, बरेली, यूपी के रहने वाले है। वे नेपाल से तस्करी कर अफीम बरेली को ले जा रहे थे। एसपी रामचंद्र राजगुरु ने बताया अभियान आगे भी जारी रहेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।