विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुलदार की हड्डी व खाल समेत दो बंदी

By Edited By:
Published: Tue, 08 Jan 2013 05:51 PM (IST)Updated: Tue, 08 Jan 2013 10:27 PM (IST)

News Article Hero Image

पोखरी : पोखरी पुलिस ने गुलदार की हड्डियों व खाल के साथ दो तस्करों को धर दबोचा है। दोनो के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर उन्हें सीजेएम की अदालत में पेश किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पोखरी पुलिस थाने को मंगलवार को प्रात: सूचना मिली कि कुछ ग्रामीण वन्य जीवों की खाल बेचने के मकसद से पोखरी क्षेत्र में आए हैं। एसओ बीएल भारती के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम ने संभावित स्थलों पर दबिश दी तो मोहनखाल पोखरी मोटर मार्ग पर दिनेश लाल पुत्र तिल्ली निवासी ग्राम कांडई तहसील घाट तथा रमेश लाल पुत्र बुद्धि लाल निवासी ग्राम लुणथरा तहसील घाट को 20 किलो गुलदार की हड्डियों तथा कुछ पुरानी खाल के साथ धर दबोचा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर