यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बागेश्वर में प्राथमिक स्कूल के शिक्षकों का प्रदर्शन
सैलरी पे स्केल बढ़ाए जाने व सुगम-दुर्गम का निर्धारण पुन: किए जाने की मांग को लेकर प्राथमिक शिक्षक संगठन की जिला इकाई ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया।

बागेश्वर, [जेएनएन]: सेलरी पे स्केल बढ़ाए जाने व सुगम-दुर्गम का निर्धारण पुन: किए जाने की मांग को लेकर प्राथमिक शिक्षक संगठन की जिला इकाई ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमत्री को ज्ञापन भेजा, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद के प्राथमिक शिक्षक सामूहिक अवकाश में रहे तथा नुमाइश मैदान में एकत्र हुए।
पढ़ें: अजय भट्ट के बयान पर उबले पुरोहित, हल्द्वानी और अल्मोड़ा में पुतले फूंके
यहां से प्रदर्शनकारी जुलूस लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, जिलाधिकारी कार्यालय में धरने के दौरान जिलाध्यक्ष विक्रम पिल्खवाल, प्रताप कबडोला, भुवन चंद्र, नवीन मिश्रा, विमला भट़ट, दीपा रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों की मांगों की उपेक्षा की जाती रही है, जिसे शिक्षक बर्दाश्त नहीं करेंगे। धरने व जलूस में जनपद के विभिन्न विकास खंड से आए शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया।