विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिक्षकों की तैनाती को लेकर ग्रामीणों ने गंगोत्री हाईवे किया जाम

By sunil negiEdited By:
Published: Mon, 29 Aug 2016 02:02 PM (IST)Updated: Wed, 31 Aug 2016 07:00 AM (IST)

ग्रामीणों ने राजकीय इंटर कॉलेज डुंडा में शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर आज सुबह गंगोत्री हाईवे जाम कर दिया। एसडीएम के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।

News Article Hero Image

उत्तरकाशी, [जेएनएन]: शिक्षकों की कमी से जूझ रहे राइंका डुंडा की बदहाल स्थित को लेकर ग्रामीणों ने डुंडा में गंगोत्री हाईवे पर जमकर हंगामा काटा। एसडीएम के आश्वासन पर ग्रामीणों ने हाईवे जाम करने का कार्यक्रम स्थगित किया। एसडीएम बीएन शुक्ल ने कहा कि तीन दिन के अंतराल में स्कूल में शिक्षक भेजे जाएंगे। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर तीन दिन में शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे तथा स्कूल में पूरी तरह से तालाबंदी कर देंगे।

जिला पंचायत सदस्य कुलदीप सिंह बिष्ट ने कहा कि इंटर कॉलेज में शिक्षकों की कमी के कारण पठन-पाठन बुरी तरह से प्रभावित है। प्रवक्ता संवर्ग में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, संस्कृत प्रवक्ता पद पिछले तीन साल से रिक्त चल रहे हैं। जिसके कारण इंटर की कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

पढ़ें:-हरिद्वार में जूना अखाड़ा के संतों ने भाजपा नेता की कर दी पिटाई, बढ़ गया बवाल

शिक्षकों के अभाव में छात्र-छात्राओं ने इन विषयों की किताबें तक नहीं खोली है। इसी तरह का हाल एलटी संवर्ग में हो रहा है। एलटी संवर्ग में गणित, विज्ञान, अंग्रेजी सहित पांच पद रिक्त हैं। पीटीए अध्यक्ष सुशील जोशी ने कहा कि अगर तीन दिनों के अंतराल में स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई तो वे स्कूल में तालाबंदी कर देंगे। इस दौरान पदम दत्त जोशी, गैणा लाल, सरिता, अनीता देवी, ललन प्रसाद, वचन लाल, किशोर, गंगेश्वरी देवी आदि मौजूद थे।

पढ़ें:-उत्तराखंड रोडवेज यूनियन का ऐलान, 1 से 3 सितंबर तक पूर्ण कार्य बहिष्कार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।