यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हरिद्वार में जूना अखाड़ा के संतों ने भाजपा नेता की कर दी पिटाई, बढ़ गया बवाल
हरिद्वार में जूना अखाड़ा के संतों पर भाजपा नेता और स्थानीय व्यापारी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया ...और पढ़ें

हरिद्वार, [जेएनएन]: हरिद्वार में जूना अखाड़ा और भीख मांग रहे फक्कड़ बाबा के बीच मारपीट हो रही थी। इस बीच एक व्यापारी और भाजपा नेता के बीच-बचाव करने के मामले ने तूल पकड़ लिया। व्यापारी का आरोप है कि साधु संतों ने उसी को निशाने पर ले लिया और उसकी पिटाई कर दी। मामला अब गर्म हो चुका है।
जानकारी के अनुसार रविवार की पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे माया देवी पार्किंग में एक फक्कड़ बाबा बैठा भीख मांग रहा था। तभी वहां जूना अखाड़े के कोठारी महंत शिव मोहन पूरी व अन्य तीन चार साधु संत मौके पर पहुंचे ओर फक्कड़ बाबा के साथ मारपीट शुरू कर दी।
पढ़ें: 'मम्मी-पापा आखिरी बार बदनामी सह लेना', लिखकर प्रेमी युगल ने उठाया खौफनाक कदम
इतने में यहां से गुजर रहे व्यापारी व भाजपा नेता विनोद कुमार मिश्रा ने फक्कड़ बाबा के साथ मारपीट करने से साधु संतों को मना किया तो साधु संतों ने उलटे ही व्यापारी को पकड़कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट के दौरान साधु संतों ने व्यापारी के कपड़े फाड़ने के साथ ही जमीन पर गिराकर लात धुसों से पिटाई कर उसे घायल कर दिया। इस पर पास से गुजर रहे अन्य व्यापारियों ने मौके पर जाकर व्यापारी विनोद मिश्रा को साधु संतों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद इसकी जानकरी जैसे ही अन्य व्यापारियों को मिली तो भारी संख्या में व्यापारी कोतवाली पहुंच गए और साधु संतों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

पढ़ें: महिला से छेड़छाड़ के बाद मनचला कांग्रेसी नेता के धरने में बैठा, जानिए कैसे पकड़ा पुलिस ने
इसके बाद व्यापारियों ने पुलिस को तहरीर देकर मारपीट करने वाले साधु संतों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने घायल व्यापारी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। गुस्साए व्यापारियों ने इस दौरान कोतवाली के बाहर धरना देकर जाम लगाने की भी कोशिश की।