खुर्जा में छेड़छाड़ को लेकर सांप्रदायिक टकराव
खुर्जा (बुलंदशहर): दो दिन पहले युवती से छेड़छाड़ को लेकर रविवार को दो संप्रदायों के बीच टकराव हो गया।
खुर्जा (बुलंदशहर): दो दिन पहले युवती से छेड़छाड़ को लेकर रविवार को दो संप्रदायों के बीच टकराव हो गया। दोनों ओर से करीब आधे घंटे तक जमकर पथराव हुआ। इसमें एक पक्ष से दो लोग घायल हो गए। सूचना पर कई थानों की फोर्स पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव दोषपुर निवासी एक युवती से शुक्रवार को संप्रदाय विशेष के युवक ने छेड़छाड़ कर दी थी। युवती के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया था। युवती ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी थी। इसके बाद दोनों संप्रदाय के लोग आमने-सामने आ गए। इस बीच उनमें कहासुनी हुई। रविवार सुबह को फिर से दोनों संप्रदायों के लोग आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ गया। दोनों पक्ष के लोगों में करीब आधे घंटे तक जमकर पथराव हुआ। गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पथराव में एक पक्ष से बृजेश और शेखर घायल हो गए। उन्हें खुर्जा के जटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों ने फोन करके घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर खुर्जा कोतवाली, अरनियां थाना, थाना खुर्जा देहात और खुर्जा जंक्शन पुलिस मौके पर पहुंच गई। समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। उधर मौका पाकर विशेष समुदाय के लोग जंगल की ओर भाग निकले। पुलिस ने पीछा करके कई लोगों को हिरासत में लिया है। जानकारी होने पर एसपी देहात पंकज पांडेय, एसडीएम इंदुप्रकाश ¨सह, सीओ आरएल निरंजन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से पूछताछ के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात
छेड़छाड़ को लेकर गांव में दो संप्रदायों के बीच हुए पथराव के बाद बड़ी संख्या में फोर्स तैनात की गई है। हालत सामान्य नहीं होने तक गांव में पुलिसकर्मियों को निगरानी के लिए कहा गया है।
इन्होंने कहा..
छेड़छाड़ को लेकर दो संप्रदाय के लोगों के बीच पथराव हुआ है। इसमें दो लोग घायल हुए हैं। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है। तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- पंकज पांडेय, एसपी देहात।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।