विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी में लागू हो सकती है वरिष्ठता से दारोगाओं की प्रोन्नति व्यवस्था

By Amal ChowdhuryEdited By:
Published: Sun, 15 Oct 2017 01:14 PM (IST)

सपा ने नियमावली में बदलाव किया था जिसके बाद दारोगाओं की दो तिहाई पदोन्नति वरिष्ठता सूची व एक तिहाई पदोन्नति ...और पढ़ें

यूपी में लागू हो सकती है वरिष्ठता से दारोगाओं की प्रोन्नति व्यवस्था
यूपी में लागू हो सकती है वरिष्ठता से दारोगाओं की प्रोन्नति व्यवस्था

लखनऊ (राज्य ब्यूरो)। प्रदेश पुलिस के उपनिरीक्षकों को जल्द राहत भरी खबर मिल सकती है। मामला उनकी पदोन्नति से जुड़ा है, इसलिए बेहद खास भी है। योगी सरकार में दारोगाओं की पदोन्नति केवल वरिष्ठता सूची के आधार पर ही किए जाने की योजना है।

इसके प्रस्ताव पर शासन में परीक्षण चल रहा है। माना जा रहा है कि जल्द परीक्षण के बाद शासन पिछली सरकार में बदली गई दारोगाओं की पदोन्नति की इस व्यवस्था को बदलने की तैयारी में है। पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिसकर्मियों को अन्य लाभकारी घोषणाओं के साथ यह तोहफा भी मिल सकता है।

सपा सरकार ने दारोगाओं की पदोन्नति की नियमावली में बदलाव किया था। दारोगाओं की दो तिहाई पदोन्नति वरिष्ठता सूची व एक तिहाई पदोन्नति लिखित परीक्षा के जरिए कराए जाने का नियम अस्तित्व में आया था। कई पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का आरोप है कि ऐसा पिछली सरकार ने अपने चहेते दारोगाओं को पदोन्नति का लाभ देने के लिए किया था। जबकि, लिखित परीक्षा के आधार पर पदोन्नति देकर पांच साल फील्ड का अनुभव रखने वाले तेजतर्रार दारोगाओं को इंस्पेक्टर बनाने का तर्क रखा गया था।

यह भी पढ़ें: पूर्व विधायक नीरज व दीपक के साथ दर्जन भर बसपा नेता भाजपा में शामिल

नियम में हुए इस बदलाव के बाद वरिष्ठता सूची में शामिल बहुत से दारोगाओं को पदोन्नति नहीं मिल सकी थी। अब भी वे इंस्पेक्टर बनने का सपना संजोए हैं और अपनी बारी आने का इन्तजार कर रहे हैं। पुलिसकर्मियों ने सोशल मीडिया पर विरोध भी जताया था।

यह भी पढ़ें: काशी विद्यापाठी में छात्र गुटों में मारपीट व पथराव, छह घायल