विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BSP को तगड़ा झटका, उत्तर प्रदेश में तीन पूर्व विधायक भाजपा में शामिल

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sun, 15 Oct 2017 01:03 PM (IST)Updated: Sun, 15 Oct 2017 01:45 PM (IST)

डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इलाहाबाद की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसरी देवी के ...और पढ़ें

BSP को तगड़ा झटका, उत्तर प्रदेश में तीन पूर्व विधायक भाजपा में शामिल
BSP को तगड़ा झटका, उत्तर प्रदेश में तीन पूर्व विधायक भाजपा में शामिल

लखनऊ (जेएनएन)। बहुजन समाज पार्टी से विधायक रहे नीरज मौर्य के साथ ही इलाहाबाद जिला पंचायत की अध्यक्ष रहीं केसरी देवी ने आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इनको भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। माना जा रहा है कि भाजपा इसके साथ ही इलाहाबाद के फूलपुर लोकसभा के उप चुनाव की तैयारी में लग गई है।

लखनऊ में भाजपा उत्तर प्रदेश के मुख्यालय में सुबह से ही काफी गहमागहमी थी। यहां पर आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इलाहाबाद की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसरी देवी के साथ उनके पूर्व विधायक पुत्र दीपक पटेल तथा पूर्व विधायक नीरज मौर्य को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इनके साथ ही आज नैनी गौतम, प्रज्ञा शर्मा, गुरु प्रसाद मौर्य भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।दीपक पटेल इलाहाबाद के करछना से विधायक रहे चुके हैं। पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत केसरी देवी पटेल भी आज इलाहाबाद से अपने समर्थकों के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे।

यह भी पढ़ें: रायबरेली में कार और ट्रक की टक्कर, छह लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी अर्श से फर्श पर आ गयी थी। बसपा से उसके विश्वासपात्र सदस्यों ने इस्तीफ़ा दे दिया था, इसके साथ ही बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने भी कई पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

यह भी पढ़ें: यूपी टीईटी-2017 आज, परीक्षा में लगभग दस लाख अभ्यर्थी

इसी क्रम आज बसपा को एक बार फिर से तगड़ा झटका लग गया है। बसपा के पूर्व विधायक नीरज मौर्य अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। नीरज मौर्य अपने समर्थकों के साथ भाजपा कार्यालय पहुँचे थे। बसपा के कई नेता पहले भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें: रेल मंत्री के आदेश के बावजूद प्रियंका गांधी को नहीं मिला एसी फर्स्ट का टिकट

दीपक पटेल इलाहाबाद के करछना से विधायक रहे चुके हैं। चार बार पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत केसरी देवी पटेल भी आज इलाहाबाद से अपने समर्थकों के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे। इनके साथ ही शाहजहांपुर से दो बार विधायक नीरज मौर्य तथा इलाहाबाद से एक बार विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने अब भाजपा को जीत दिलाने का संकल्प लिया। प्रज्ञा शर्मा नोएडा में सामाजिक कार्यकर्ता हैं जबकि नैनी गौतम नोएडा महानगर में मानवाधिकार की यूथ अध्यक्ष हैं। 

 

बहुजन समाज पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। इसके तीन पूर्व विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। इनमें नीरज मौर्य, गुरु प्रसाद मौर्य और दीपक पटेल के नाम शामिल हैं। नीरज मौर्या शाहजहांपुर के जलालाबाद से दो बार विधायक रह चुके हैं। दीपक पटेल भी इलाहाबाद की करछना सीट से विधायक रह चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने इन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। डॉ.महेंद्रनाथ पांडेय के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।