विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रेल मंत्री के आदेश के बावजूद प्रियंका गांधी को नहीं मिला एसी फर्स्ट का टिकट

By Amal ChowdhuryEdited By:
Published: Sun, 15 Oct 2017 10:36 AM (IST)Updated: Sun, 15 Oct 2017 10:39 AM (IST)

मंडल रेल प्रशासन के पास एसी फर्स्ट में चार बर्थ ही वीआइपी कोटे में हैं, रेलवे के नियमानुसार न्यायमूर्ति को सबसे पहले वीआइपी कोटे में बर्थ उपलब्ध कराई जाती है।

रेल मंत्री के आदेश के बावजूद प्रियंका गांधी को नहीं मिला एसी फर्स्ट का टिकट
रेल मंत्री के आदेश के बावजूद प्रियंका गांधी को नहीं मिला एसी फर्स्ट का टिकट

मुरादाबाद (जागरण संवाददाता)। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा को रेल मंत्री भी ट्रेन में एसी फर्स्ट क्लास में बर्थ नहीं दिला सके। आखिर प्रियंका को देहरादून-नई दिल्ली एसी एक्सप्रेस के एसी सेकेंड क्लास में शनिवार रात सफर करना पड़ा।

रेलमंत्री कार्यालय से मुरादाबाद रेल मंडल प्रशासन को आदेश दिया गया कि प्रियंका गांधी देहरादून से नई दिल्ली जाने वाली 12206 एसी एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट में सफर करेंगी। उनका टिकट वेटिंग में है। उन्हें वीआइपी कोटे में बर्थ उपलब्ध कराई जाए। प्रियंका के लिए चार बर्थ उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए, जबकि इसी ट्रेन में सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति ने भी एसी फर्स्ट में चार बर्थ वीआइपी कोटे में मांगी थीं।

मंडल रेल प्रशासन के पास एसी फर्स्ट में चार बर्थ ही वीआइपी कोटे में हैं। रेलवे के नियमानुसार न्यायमूर्ति को सबसे पहले वीआइपी कोटे में बर्थ उपलब्ध कराई जाती है। दिल्ली तक के रेल अधिकारी बिना नियम तोड़े मामले को निपटने के प्रयास में जुट गए। बोर्ड के अधिकारी भी मामले को नहीं सुलझा पाए। आखिर में प्रियंका गांधी को समझाकर एसी सेकंड में वीआइपी कोटे में बर्थ उपलब्ध कराई गई।

यह भी पढ़ें: रायबरेली में कार और ट्रक की टक्कर, छह लोगों की मौत

वह नई दिल्ली के लिए रवाना हुईं। अपर मंडल रेल प्रबंधक संजीव मिश्र ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति को वरीयता देने के कारण प्रियंका गांधी को एसी फर्स्ट में बर्थ नहीं मिल पाई। इसके स्थान पर एसी सेकंड में बर्थ उपलब्ध कराई गई।

यह भी पढ़ें: बागपत में दोबारा सामूहिक दुष्कर्म की धमकी पर छात्रा ने जान दी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।