अच्छा हुआ राहुल बोलने लगे, भूकंप की स्थिति तो पता चल रही : मोदी
बीएचयू में कैंसर रिसर्च इंस्टीटयूट का शिलान्यास किया गया। मुंबई में कैंसर अस्पताल जैसा ही अस्पताल उप्र में हो खास कर पूर्वी उप्र में हो तो झाारखंड और बिहार को भी लाभ मिलेगा।
वाराणसी (जेएनएन)। वाराणसी प्रवास के दौरान डीरेका में ही आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं चुनाव की तैयारी के लिए ऊर्जा भर दी। उन्हाेंने कहा कि मेरे लिए यह आनन्द का पल है जो मुझे आपका दर्शन करने का मौका मिला।
पंडित दीनदयाल जी का वर्ष भी यह है जो सौभाग्य की बात। भाजपा की नींव को तमाम महान विभूतियों ने सींचा है, आज केसरिया समुद्र देख रहा हूं। राष्ट्र की शक्ति और विकास यात्रा के प्रहरी और भारत माँ को तेजस्वी बनाने वालों का दर्शन करना अहोभाग्य है। राजनीतिक दल तो बहुत है पर दल को चलाना और उसे बढ़ाती भाजपा ही है।
11 करोड़ से ज्यादा इसमें सदस्य है जो अपने आप में ही बहुत बड़ी बात है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम जनता के बीच जाकर उनका दुःख दर्द बाटें और प्रहरी होने के नाते गरीबो की हक की लड़ाई लड़ हम अपना दायित्व निभाएं। हमारा काम है विचारधारा के आधार, सामाजिक मूल्यों के आधार पर काम करे। लोकतंत्र में यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। राष्ट्र, समाज, शिक्षा, गांव, गरीब के समन्वय में हमारे विचार क्या है उसे जनता को परिचित कराएं। इसके लिए अध्ययन व कौशल्य में बढोत्तरी करनी चाहिए क्योंकि समाज हमसे अपेक्षा करती है। भाजपा ने अभ्यास वर्ग के लिए प्रशिक्षण की शुरूआत की है। यह दल एक-एक कार्यकर्ता का कौशल अभ्यास बढ़ाने के साथ साथ आगे बढा है।
इतने कम समय में भाजपा ने सरकार बना उत्तम कार्य किया। भाजपा ऐसा दल है जिसमे कार्यकर्ताओ को पार्टी चलाने हेतु जेब से पैसा देना पड़ता है। इतना ही नही पार्टी समर्पण सप्ताह मनाती है जिसमे अपना भी योगदान देना पड़ता है। भाजपा में देने का संस्कार है इसलिए देश के लिए काम और त्याग होता है। बूथ के 26 हजार कार्यकर्ताओ के आने पर खुशी जताई और कहा कि यही समर्पण है। मैं भी कार्यकर्ता हूं, टिफिन लेकर आया हूं। खाना-खाना और खिलाना यह परिवार भाव है राजनीति नही। सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। सेना के जवानों की तारीफ करते हुए कहा कि मैं दीवाली जवानों संग मनाया। पुत्र के लक्षण पालने में कहावत को चरितार्थ कर इस सरकार ने पहले दिन ही कालाधन के खिलाफ काम शुरू कर दिया था। पुलिस रोकती है पैसा मांगती है, दे दो यार।
कालाधन-कालेमन और भ्रष्टाचारियो के खिलाफ जनता को जागरूक होना चाहिए। इस निर्णय से पीएम से ज्यादा सवा सौ करोड़ देश वासियों ने योगदान दिया। जनता ने लाइन लगायी और कहा कि तकलीफ हुयी पर अच्छा हुआ। देश के मिजाज से लग रहा है कि कालाधन और भ्रष्टाचार खत्म हो कर रहेगा। चुनाव हुए विरोधी चारो खाने चित हुआ पर देश आगे बढ़ रहा है। इस लड़ाई को हम छोड़ेंगे नही। यह सरकार झिझकने व झुकने वाली नही बल्कि गरीबो के लिए लड़ती रहेगी। मोबाइल बैंकिंग के जरिये हम आगे बढ़ेंगे। अर्थव्यवस्था में एक सौ वर्ष बाद हम पहली बार इंग्लैंड को पीछे किये। किसानों को पुचकारते हुए कहा कि इस बार ज्यादा बोआई हुई। हमारा देश झूठ, बेईमानी के पर प्रति नफरत करता है।
मैंने पहले दिन कहा था कि 50 दिन परेशानी होगी। इसलिये हम सब का दायित्व है कि हम जनता के बीच जाए उन्हे मोबाइल बैंकिग के बारे में बताएं। कांग्रेस सरकार के 9 से 12 सिलेंडर देने पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने करोड़ो लोगो को निशुल्क गैस कनेक्शन दिया, जनधन खाते खुलवाये। उत्तर प्रदेश में 15 सौ से ज्यादा गांव ऐसे रहे जहाँ बिजली नही थी, हमने गाँवो में बिजली पहुंचाई। यूपी में अभी 72 गांव बाकी है। हमने यूपी में गरीबो को सरकारी आवास देने की योजना बनाई है। इस सरकार में यूपी के हर गरीब को हक़ मिले हमारा यही प्रयास है कि उत्तर प्रदेश जल्द उत्तम प्रदेश बने।
प्रधानमंत्री ने डीरेका परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पांच शिल्पकारों को पहचान पत्र वितरित कर सम्मानित किया। हथकरघा बुनकरों के संवर्धन सहायता के तहत पांच सौ बुनकरों के लिए बुनकर सेवा केंद्र के क्रम में पांच बुनकरों को पीएम के हाथों सहायता प्रदान कर शुरुआत की गई। इसके अलावा कालीन बुनकराें को 20 हजार करघा वितरण के क्रम में वाराणसी, भदोही और मीरजापुर के लिए करघा भी पांच कारीगरों को किया गया। वहीं बीआरएस हेल्थ व रिसर्च इंस्टीटयूट का शिलान्यास किया गया। नेहरु युवा केंद्र को प्रोत्साहन के लिए पीएम ने खिलाडियाें को स्पोटर्स किट का वितरण भी किया।
देखें तस्वीरें : वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
बीएचयू में कैंसर रिसर्च इंस्टीटयूट से बिहार को भी लाभ
मेरा सौभाग्य है कि काशी में अनेक बीज प्रकल्पों का शिलान्यास लोकार्पण प्रोत्साहन का अवसर मिला। एक दिन में 21 सौ करोड का प्रोजेक्ट शुरु किया गया है। गरीबों को आरोग्य सेवाएं मिलें, प्रोजेक्ट को हाथ में लेकर महत्वपूर्ण कदम बढाया है। व्यवस्था में बदलाव और विस्तार हो रहा है उस क्षेत्र के आरोग्य की तरक्की से नया नजराना बढेगा। बीएचयू में कैंसर रिसर्च इंस्टीटयूट का शिलान्यास किया गया। मुंबई में कैंसर अस्पताल जैसा ही अस्पताल उप्र में हो खास कर पूर्वी उप्र में हो तो झाारखंड और बिहार को भी लाभ मिलेगा। आरोग्य के क्षेत्र में पीपीपी मॉडल जरूरी है, प्राइवेट अस्पताल भी कार्य बेहतर कर रहे हैं। पांच सौ बेड का अस्तपताल काशी में बनना बडी बात है जो गरीबों को समर्पित हैं। इस प्रकार गरीबों को भला करने वाली योजनाएं हैं जो हजारों को नौकरी देगी। स्मृति ईरानी जी मेहनत कर इस प्रोजेक्ट में लगी रहती हैं। यह सिर्फ काशी नहीं पूरे क्षेत्र को लाभ मिलेगा।
काशी के हुनर को ग्लोबल पहचान
अब काशी में जो लोग आएं उनको वहां ले जाना चाहिए जहां हुनर है ग्लोबल पहचान है। एक ट्रेड सेंटर म्यूजियम जैसा है वह अदभुत है। मुझे स्थानीय लोगों ने यहां की तस्वीरें भेजी थीं यकी नही हो रहा था। पूरे देश में बुनकरों को पहचान देने का प्रयास किया जा रहा है, हमारे पास सामर्थ्य है मगर पहचान गुमशुदा है। जो नुकसान का कारण है। ब्रांड की वैल्यू बढनी चाहिए, काम करने वाले लोग स्वयं ब्रांड है। इस पहचान को दुनिया के सामने लाना है उनको अवसर देना है। जो कारपेट बनाने वाले हैं उनको आधुनिक लूम देना है ताकि दुनिया में उत्पाद उच्च गुणवता वाले हों। वैसे तो यह पहलवानों की धरती है मगर खेल हमारे जीवन का हिस्सा बनना चाहिए। खेल होने से अलग वातावरण पैदा होता है। खेल को अवसर देने की जरूरत है हमारा प्रयास भी है। मुझे विश्वास है जिन योजनाओं का शिलान्यास हुआ है वह जनता की सेवा में जल्द शामिल हो।
कबीरनगर का दौरा : पीएम नरेंद्र मोदी ने डीरेका आने से पहले कबीरनगर का भी अवलोकन किया। इस कालोनी में अंडरग्राउंड बिजली व्यवस्था के जरिए इसे आदर्श कालोनी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने कुल नौ मिनट तक दौरा किया और अधिकारियों से विकास कार्यों की बाबत जानकारी भी ली। इस दौरान उन्हाेंने स्थानीय लोगों से विकास की बाबत योजनाओ पर उनके विचारों को भी जाना और हालात का अवलोकन किया।
कार्यकर्ताओं को मिला एप : भाजपा कार्यकर्ताओं को नरेंद्र मोदी एप डाउनलोड कराया गया। मंच से 2579 लोगों द्वारा यह एप डाउनलोड किए जाने की सूचना भी दी गई। इस दौरान डीरेका में ही कार्यकर्ताओं को एप डाउनलोड करने के लिए खास वाईफाई सेवा की व्यवस्था की गई थी।
रामचरित निसाद को कहा - ''मानस''
वाराणसी - मछलीशहर के सांसद का नाम है रामचरित निषाद। हालांकि अधिकांश लोगों की जुबान से अपने आप रामचरित मानस निकल जाता है। आज डीरेका में प्रधानमंत्री भी कह गए - सांसद श्री रामचरित मानस जी ....हालांकि तुरंत उन्होंने सुधारा - रामचरित निषाद जी।
बीएचयू पहुंचे जहां स्वतंत्रता भवन में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे बीएचयू पहुंचे जहां स्वतंत्रता भवन में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री ने बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में कैंसर सेंटर और सुपर स्पेशियालिटी हॉस्पिटल का शिलान्यास किया। इसके बाद पीएम ने ईएसआईसी के डेढ सौ बेड के सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल का उदघाटन दोपहर 12:30 बजे डीरेका में एक कार्यक्रम के दौरान किया। इस अस्पताल की सेवा से संबंधित एक फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया जिसमें बताया गया कि इस अस्पताल में किस प्रकार की सेवाएं व सुविधाएं मौजूद होंगी। इसके बाद ट्रेड फैसिलिटेशन में बुनकरों, हस्तशिल्प व क्राफ्ट म्यूजियम का रिमोट से उदघाटन किया गया।
नोटबंदी पर बोले पीएम : गंदगी से गुजरिए तो दुर्गंध आती है, एक सीमा में दुर्गंध आती है। सफाई होती है तो गुजरना मुश्किल होता है। मगर सफाई होने के बाद काफी बेहतर स्थिति हो जाती है। मैंने भी सफाई अभियान शुरू किया है। योजना बनाते समय कभी नहीं सोचा था कि लोग कैसे किसके साथ खडे होंगे। बेइमानों को बचाने की तरकीब अपनाई जा रही है। दुनिया को यह समझना होगा कि इमानदारी के रास्ते पर चलने को देश कष्ट झेलने को तैयार है, तकलीफ के बाद भी लोग खडे हैं। ऐसा दुनिया में कहीं नहीं हुआ है। जनता जनार्दन का आशिर्वाद हो तो वह काम कभी असफल नहीं होता। कुछ विरोध करने में असंतुलन भी खो देते हैं। बोलने में लोग बडी गडबड करते हैं। बिना जेब में नोट भरे काम हो सकता है तो क्या दिक्कत।
राहुल, मनमोहन और चिदंबरम पर हमला
मनमोहन सिंह सन सत्तर से अर्थव्यवस्था को सुधारने में लगे रहे मगर रिपोर्ट कार्ड मेरा दे रहे हैं। पचास फीसद गरीबी विरासत कांग्रेस की है। मनमोहन जी आप अपना रिपोर्ट कार्ड दे रहे हैं। चिदंबरम कहते हैं कि पचास फीसद गांवों में बिजली नहीं है तो कैसलेस कैसे काम होगा, क्या मैने बिजली का तार काट लिया। यह मोदी का विरोध होता है, काशी ने मुझे पाला पोसा है। राहुल गांधी युवा नेता है अभी भाषण सीख रहे हैं जबसे उन्होंने बोलना सीखा है और बोलना शुरू किया है मेरी खुशी का कोई पार नहीं। पता ही नहीं चलता कि इस पैकेट में क्या है। न बोलते तो भूकंप आ जाता था। अच्छा हुआ कि बोलने लगे तो भकंप की स्थिति पता चल रही है। जिस देश में साठ फीसद अनपढ हैं वहां कैसलेस कैसे होगा। मगर यह रिपोर्ट कार्ड किसका है सिर्फ कांग्रेस का। किसी का काला धन खुल रहा है तो किसी का काला मन खुल रहा है।
देश सोने की तरह तप कर निकलेगा
आप सबसे आग्रह है कि भ्रष्टाचार की सफाई हो मगर पुन: न पनपे यह युवाओं से मदद की जरूरत है। ऑनलाइन चाय पिया जा सकता है बेंचा जा सकता है। मोबाइस मे एप से लेनदेन करें, नोटों का खेल खत्म करें। जाली नोट को को 8 नवंबर को ही दफना दिया गया था। नक्सलवाद, आतंकवाद सब चौपट होने लगा है। कुछ निर्णय होते हैं जो बदलाव लाते हैं। देश की सेना के जवान पाकिस्तान जाकर आतंकवादियों को मार कर आते हैं मगर कुछ लोगों को लगने लगा है कि मिजाज अलग है। मुझे इस काशी की धरती से ताकत आशिर्वाद मिला है उसका आभार।
इस दौरान मोदी ने कहा कि कैंसर की बात आती है तो दिमाग में टाटा इंस्टीच्यूट का नाम आता है। अब उसी श्रेणी की सुविधा से युक्त अस्पताल का यहां शिलान्यास हो रहा है। मैं बीएचयू का आभारी कि उसने इसके लिए भूमि दी। इसी तरह स्पे. अस्पताल का भी शिलान्यास कर रहा हूं। पहले एक विशेषज्ञ डाक्टर सब देखता था मगर अब नाक , कान, गला, आंख सबका डाक्टर अलग चाहिए। हो सकता है कल को दाएं - बांए आंख कान के लिएभी अलग - अलग डाक्टर मांगे जाएं (तालियों की गड़गड़ाहट)। आशय यह कि मांग बढ़ रही है, सुविधा बढ़ानी होगी। सुपर स्पे. यही है। अब डाक्टर का काम कम, संबद्ध मशीनों का काम बढ़ रहा है। जांचें अब इलाज की दिशा तय करती हैं। देखिए, हम बहुत सक्षम देश हैं। हमारे डाक्टरों की आवाज पूरी दुनिया में सुनी जाती है। अब हमें गरीब व्यक्ति को सस्ती व सही दवाउपलब्ध कराने की ओर तेजी से बढ़ना है। जेनेरिक मेडीसिन, सस्ती दचाएं इसका विकल्प हैं।
टवीट कर दौरे की जानकारी
पीएम ने वाराणसी के दौरे से पूर्व कई टवीट कर अपने दौरे की जानकारी को सोशल मीडिया में अपडेट किया। सुबह ही उन्हाेंने नागरिकों व थाजपा के बूथ लेवल कार्यकर्ताओं से मुलाकात, महामना मदन मोहन मालवीय कैंसर सेंटर व सुपर स्पेसिएलिटी हास्पिटल, ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर और क्राफ़ट म्यूजियम के अतिरिक्त टेक्सटाइल संबंधी कार्यक्रम व इएसआई हास्पिटल के उदघाटन की जानकारी दी।
खादी की शाल कंधे पर
सफेद कुर्ता, काली हाफ सदरी कम जैकेट, खादी की शाल कंधे पर। हाल में कला जगत की महान विभूतियां गिरजा देवी जी, पंडित राजन व पंडित साजन मिश्र जी समेत हस्तियां मौजूद। पीएम के एक ओर महेंद्रनाथ पांडेय तो दूसरी ओर बैठे हैं महेश शर्मा। महेश शर्मा ने पीएम को भेंट किया पुष्पगुच्छ। प्रधानमंत्री ने कैंसर सेंटर, सुपर स्पे. अस्पताल का किया शिलान्यास।
मुख्य आयोजन डीरेका खेल मैदान में
मुख्य आयोजन भाजपा की ओर से डीरेका के खेल मैदान में आयोजित किया गया है जहां मोदी बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में करीब 26000 बूथ कार्यकर्ता शामिल होंगे। डीरेका में ही पीएम सरकारी आयोजन के तहत ईएसआइसी के माडल अस्पताल और बीआरएस हेल्थ रिसर्च इंस्टीट्यूट का शिलान्यास करेंगे। वहीं से लालपुर में नवनिर्मित ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर का उद्घाटन करेंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।