खन्ना की माता की अंत्येष्टि में उमड़ी भीड़
शाहजहांपुर, जागरण कार्यालय : विधायक सुरेश खन्ना की मां कांति देवी का पार्थिव शरीर आज यहां पंचतत्व में विलीन हो गया। इस मैके पर विधान परिषद में भाजपा के नेता नेपाल सिंह, कई विधायकों और डीआईजी एलबी एंटोनी देवकुमार के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। गर्राघाट स्वर्गधाम पहुंचने पर मंत्रोच्चार के बीच सुरेश खन्ना ने मां की चिता को मुखाग्नि दी।
श्री खन्ना के निवास से शव यात्रा सुबह नौ बजे शुरू हुई जो गर्राघाट स्वर्गधाम पहुंची। यहां मंत्रोच्चारण के बीच विधायक श्री खन्ना ने मां की चिता को मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी। इस मौके पर विधायक राजेश यादव, विधायक रोशनलाल वर्मा, पूर्व विधायक धीरेन्द्र प्रसाद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेन्द्र पाल सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, निर्भय चंद्र सेठ, बलवीर सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष तनवीर खां, उद्यमी अशोक अग्रवाल, हरगोविंद मोदी, प्रमोद खन्ना, समाजसेवी तेजेन्द्र सिंह, अनूप गुप्ता, ओकार मनीषी, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश गुप्ता, कुलदीप सिंह दुआ, राकेश गुप्ता, संजय वर्मा, डीसीबी चेयरमैन दल सिंह यादव, जेपीएस राठौर, अनूप मेहरोत्रा, श्यामकुमार खन्ना, किशोर गुप्ता, अवधेश मणि त्रिपाठी, एसएस कालेज प्राचार्य अवनीश मिश्रा, देवी सम्पद इंटर कालेज प्रिंसिपल अमीर सिंह यादव, चौधरी महाराज सिंह, अशोक यादव जुझार सिंह मोंगा, डा. परविंदर सिंह, डा. ब्रजेन्द्र सक्सेना, डा. एके श्रीवास्तव, डा. आरएस गेरा, अजय शर्मा, सुनील शर्मा आदि मौजूद थे।
कलान : भाजपा विधायक सुरेश कुमार खन्ना की माता के निधन पर शोक सभा में श्रद्धांजलि दी गई।
भाजपा नेता रमाकान्त मिश्र की अध्यक्षता में कुण्डरी आश्रम गांव में शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर राजीव मिश्र, राम निवास मिश्र, गुड्डू सिंह यादव, राम कुमार, अशोक सिंह थे। उधर कलान कस्बे में पूर्व ब्लाक प्रमुख गेंदन लाल गुप्त के आवास पर शोक सभा में मनोज गुप्त, पंकज गुप्त व सत्येन्द्र सहाय मौजूद थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर