Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रामपुर मनिहारन में सांप्रदायिक टकराव

    By Edited By:
    Updated: Sun, 28 Jun 2015 12:39 AM (IST)

    रामपुर मनिहारन (सहारनपुर): छेड़छाड़ को लेकर थाना क्षेत्र के मनिहारन मोहल्ले में शनिवार रात दो संप्रदाय

    रामपुर मनिहारन (सहारनपुर): छेड़छाड़ को लेकर थाना क्षेत्र के मनिहारन मोहल्ले में शनिवार रात दो संप्रदायों के बीच टकराव हो गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट और पथराव हुआ। इस बीच ताबड़तोड़ फाय¨रग की गई, लिहाजा मौके पर मौजूद कोतवाल समेत दो को गोली लगी। एक दर्जन अन्य लोग भी घायल बताए गए हैं। हालात तनावपूर्ण हैं। दिल्ली रोड पर देर रात जाम लगा दिया गया। पुलिस फोर्स मौके पर तैनात है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छेड़छाड़ को लेकर शनिवार दोपहर मनिहारान मोहल्ले में पाल बिरादरी और मुस्लिम समुदाय के बीच तनातनी हो गई। बात बढ़ी और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराकर मामला शांत करा दिया। लेकिन रात करीब 10 बजे मुस्लिम संप्रदाय के लोग, पाल बिरादरी के लोगों के घर पहुंच गए। बातचीत का सिलसिला शुरू ही हुआ था कि यहां दोनों पक्षों में मारपीट और फिर से पथराव शुरू हो गया। सूचना पर कोतवाल प्रेमवीर राणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच हुई फाय¨रग में कोतवाल प्रेमवीर राणा के पैर में गोली लग गई। गोली लगने से वसीम पुत्र अख्तर भी घायल हो गया। इसके अलावा दारोगा मांगेराम, सिपाही सुनील समेत एक दर्जन अन्य लोग भी घायल बताए गए हैं। आनन-फानन में वसीम को सीएचसी पहुंचाया गया। यहां मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जमकर हंगामा किया। गंभीर हालत के चलते वसीम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल अवस्था में कोतवाल को सक्षम अस्पताल पहुंचाया जा रहा था कि इस बीच चंधेरा के पास पुलिस गाड़ी ही पलट गयी। बाद में सक्षम अस्पताल पहुंचे कोतवाल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इधर, धार्मिक स्थल से भड़काऊ एलान होने पर मुस्लिम संप्रदाय के लोग बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए। पूरे कस्बे में सांप्रदायिक तनाव फैल गया है। एसपी सिटी महेंद्र यादव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि कोतवाल को गोली लगी है। साथ ही एक और व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। दोनों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। स्थिति नियंत्रण में कर लिए जाने का कप्तान ने दावा किया है। देर रात डीआइजी एके राघव भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।