विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टांडा तहसील का स्वार में हो विलय

By Edited By:
Published: Mon, 04 Mar 2013 10:30 PM (IST)Updated: Mon, 04 Mar 2013 10:32 PM (IST)

News Article Hero Image

रामपुर। टांडा तहसील को समाप्त कर स्वार तहसील में विलय करने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

सोमवार को बार बेलफेयर के अधिवक्ता बार अध्यक्ष एम जहूर खां के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने टांडा को स्वार तहसील में शामिल किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। बाद में सीएम के नाम ज्ञापन एसडीएम अरुण कुमार श्रीवास्तव को सौंपा। कहा कि स्वार तहसील पहले ही छोटी थी। बिलासपुर ब्लाक की दो न्याय पंचायतों को शामिल कर स्वार तहसील का गठन किया था लेकिन पांच साल पहले राजनीतिक लाभ के लिए कुछ लोगों ने स्वार व सैदनगर विकास खंड के कुछ गांवों को शामिल कर टांडा तहसील का गठन कर दिया गया। विकास खंड अभी स्वार ही है, इसलिए जनहित में टांडा तहसील को समाप्त कर इसे दोबारा स्वार में विलय किया जाए। इससे पूर्व अधिवक्ताओं ने बैठक कर इस आशय का प्रस्ताव पास किया, जिसे सीएम को भेजने का निर्णय लिया। प्रदर्शन में इरशाद अहमद, सैयद नासिर मियां, राशिद गोस, मोहम्मद आसिफ अंसारी, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद जुनैद, नौशाद आलम, रहमत अली, मुमताज मियां, जावेद अख्तर अंसारी, रेहान अहमद आदि रहे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर