विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिर दोहरा दिया कवाल हत्याकांड

By Edited By:
Published: Sun, 08 Sep 2013 02:34 AM (IST)Updated: Sun, 08 Sep 2013 02:35 AM (IST)

News Article Hero Image

मीरापुर: कवाल हत्याकांड की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि शनिवार की शाम मुझेड़ा गांव के निकट एक धार्मिकस्थल में घात लगाए बैठे सैंकड़ों लोगों ने दो लोगों को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। मृतकों के साथियों की माने तो एक व्यक्ति अभी गंभीर रूप से घायल है वहीं तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो जिस समय मोड़ खुर्द गांव के लोग मुझेड़ा गांव के निकट स्थित एक धार्मिकस्थल के निकट से निकल रहे थे तो सैंकड़ों लोगों की भीड़ ने ट्रैक्टर-ट्राली पर बैठे लोगों पर हमला बोल दिया। पांच-छह लोगों को भीड़ ने ट्राली से नीचे खींच लिया, जबकि ट्रैक्टर में सवार अन्य लोग जान बचाकर भाग गए।

इसके बाद भीड़ ने पप्पू व जोगिन्द्र की हत्या कर दी। सैंकड़ों लोगों की भीड़ ने दोनों पर पहले जमकर पत्थर बरसाए और बलकटी से दोनों की गर्दन काट दी। फिर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। तीन लोगों को मरा समझकर उक्त भीड़ वहीं छोड़ गई। मृतकों के साथियों ने बताया कि ट्राली से नीचे खींचे गए लोगों की संख्या पांच-छह थी। अभी उनके तीन साथी गायब हैं।

पुलिस की चूक से हुई घटना

धार्मिकस्थल में छिपी भीड़ ने जब ट्रालियों पर पथराव किया था, तभी ट्राली सवार लोगों ने थाने में सूचना दे दी थी, लेकिन पुलिस ने घटनास्थल की ओर जाना गंवारा नहीं समझा। पथराव के बाद ही भीड़ ने इस घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं पुलिस को यह भी बताया कि धार्मिक स्थल में सैंकड़ों लोग हथियार लेकर छिपे हुए हैं, लेकिन पुलिस ने तलाशी तो क्या लेती वहां पहुंची ही जब, तब दो लोगों का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया था।

इन्होंने कहा..

पथराव की सूचना नहीं मिली थी, अगर सूचना मिलती तो वह जरूर पहुंचते। फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है।

- प्रमोद यादव, एसओ मीरापुर।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।