यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मीरजापुर के पास राजधानी एक्सप्रेस को गिराने की साजिश, विक्षिप्त गिरफ्तार
मीरजापुर के जिगना-गैपुरा रेलवे स्टेशन के बीच कल देर रात दिल्ली से हावड़ा जा रही डाउन 2323 राजधानी एक्सप्रेस काफी ...और पढ़ें

मीरजापुर (जेएनएन)। देश के सबसे व्यस्त रेल रूट पर कल देर रात में दिल्ली-हावड़ा राजधानी गिराने की साजिश की गई। चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया जबकि इस मामले में पुलिस ने आज तड़के एक विक्षिप्त को गिरफ्तार किया है।
मीरजापुर के जिगना-गैपुरा रेलवे स्टेशन के बीच कल देर रात दिल्ली से हावड़ा जा रही डाउन 2323 राजधानी एक्सप्रेस काफी तेज गति में थी।
राजधानी एक्सप्रेस से आइबी एडीजी की पत्नी का पर्स गायब
इसी बीच इस ट्रेन को गिराने का प्रयास किया गया। सिरफिरे की यह नापाक साजिश चालक की सतर्कता से विफल हो गई। चालक ने इसकी सूचना मीरजापुर स्टेशन अधीक्षक सुभाष सिंह को दी। मौके से आरपीएफ ने एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
राजधानी एक्सप्रेस का इंजन फेल होने से कई ट्रेनें जहां की तहां रुकीं
कल देर रात जिगना-गैपुरा रेलवे स्टेशन के बीच राजधानी एक्सप्रेस पहुंची थी। इसी बीच एक लोहे का टुकड़ा ट्रेन के इंजन के पहिये में चिपक गया। इस पर चालक ने तत्काल ट्रेन रोकने के साथ सूचना मीरजापुर स्टेशन अधीक्षक को दिया। आरपीएफ ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया। आधे घंटे बाद ट्रेन अपने गंतव्य को रवाना हुई। मीरजापुर के डिप्टी एसएस शशि रंजन ने बताया कि मौके से गिरफ्तार किए गए युवक से पूछताछ की जा रही है।
राजधानी एक्सप्रेस की गति से भी तेज दौड़ेगी दूध वाली ट्रेन
पुलिस ने जिसको इस मामले में पकड़ा है वह मध्य प्रदेश निवासी रामाअवतार साहू है। इसने ही गैपुरा स्टेशन के पास पटरी में लोहे का टुकड़ा फंसा दिया था। वह रॉड पर लाल कपड़ा बांधकर गाड़ी रोकने का प्रयास कर रहा था। बताया जा रहा है कि रामावतार विक्षिप्त है।