विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजधानी एक्सप्रेस से आइबी एडीजी की पत्नी का पर्स गायब

By Nawal MishraEdited By:
Published: Wed, 13 Jul 2016 11:15 PM (IST)Updated: Wed, 13 Jul 2016 11:20 PM (IST)

राजधानी एक्सप्रेस से इंटेलीजेंस ब्यूरो के एडीजी की पत्नी का पर्स गायब हो गया। पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर पर्स तो पांच घंटे में बरामद कर लिया

News Article Hero Image

कानपुर (जेएनएन)। राजधानी एक्सप्रेस से इंटेलीजेंस ब्यूरो के एडीजी की पत्नी का पर्स गायब हो गया। कई जिलों की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर पर्स तो पांच घंटे में बरामद कर लिया लेकिन ज्वैलरी व नकदी गायब है।

मंगलवार रात में पटना से नई दिल्ली के लिए आइबी के एडीजी एसके सिन्हा की पत्नी अंशुना सिन्हा अपने परिवार के साथ राजधानी एक्सप्रेस में यात्रा कर रही थीं। एडीजी की पत्नी ने अपना पर्स इलाहाबाद तक सुरक्षित देखा था। सुबह करीब चार बजे फतेहपुर के पास उन्होंने देखा तो पर्स गायब था। उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी ट्रेन में चल रहे स्कॉट को दी और कोच कंडक्टर ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। आइबी के एडीजी ने घटना की जानकारी उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को दी तो हड़कंप मच गया। डीजी ने तुरंत पर्स तलाश करने के निर्देश दिए। इलाहाबाद, फतेहपुर, कानपुर की जीआरपी, आरपीएफ, सिविल पुलिस ने इलाहाबाद से कानपुर तक दिल्ली हावड़ा मुख्य रेलमार्ग का चप्पा-चप्पा छान मारा। सुबह सवा दस बजे फतेहपुर के पास पर्स पड़ा मिला। पर्स में तीन मोबाइल बरामद हो गए लेकिन नकदी व जेवर का कुछ पता नहीं है। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव कम होने के कारण पीडि़ता ने नई दिल्ली स्टेशन पर जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज कराई।

-

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।