विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजधानी एक्सप्रेस की गति से भी तेज दौड़ेगी दूध वाली ट्रेन

By Ashish MishraEdited By:
Published: Sat, 20 Aug 2016 09:24 AM (IST)Updated: Sat, 20 Aug 2016 03:32 PM (IST)

देश के एक कोने से दूसरे कोने तक कम समय में दूध पहुंचाने की योजना है। इसके लिए इंडियन कोच फैक्ट्री (आइसीएफ) ने आधुनिक मिल्क वैन बनायी है।

News Article Hero Image

मुरादाबाद (जेएनएन)। देश के एक कोने से दूसरे कोने तक कम समय में दूध पहुंचाने की योजना है। इसके लिए इंडियन कोच फैक्ट्री (आइसीएफ) ने आधुनिक मिल्क वैन बनायी है। रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड आर्गेनाइजेशन (आरडीएसओ) की टीम ने बरेली से दलपतपुर के बीच नई मिल्क वैन का ट्रायल शुरू कर दिया है। यह ट्रायल 29 अगस्त तक किया जाना है। वर्तमान में गुजरात व पूवरेत्तर राज्यों से देश के विभिन्न भागों में रेल द्वारा दूध भेजा जाता है।

एक करोड़ छात्नों को राहत, नवंबर में हो सकती है अारअारबी एनटीपीसी मुख्य परीक्षा

वर्तमान में दूध लेकर जाने वाली वैन को मालगाड़ी का दर्जा प्राप्त है, जिसकी अधिकतम गति 75 किमी प्रतिघंटा है। गति कम होने से दूध देश के एक कोने से दूसरे कोने तक पहुंचने में कई दिन लग जाते हैं। इससे दूध खराब होने की संभावनाएं अधिक होती है। रेल मंत्रलय ने शाम के दूध को सुबह पहुंचाने की योजना बनायी है। इसलिए दूध लेकर जाने वाली वैन का मालगाड़ी का दर्जा समाप्त कर राजधानी का दर्जा देने की योजना है। इंडियन रेलवे कोच फैक्ट्री ने आधुनिक मिल्क वैन बनायी है, जिसका नाम मिल्क टैंक वैन वीवीएच-1 रखा है। इसकी गति 115 से 150 किमी प्रति घंटा (केएमपीएच) होगी।

ट्रेन से RBI के 5.75 करोड़ रुपये की चोरी की जांच को कई टीमें गठित

एक वैन में 44666 लीटर दूध ले जाने की क्षमता होगी। 1आरडीएसओ के संयुक्त निदेशक ओपी चौबे की टीम ने नई मिल्क वैन का शुक्रवार से ट्रायल शुरू कर दिया है। ट्रायल 29 अगस्त तक बरेली से दलपतपुर के बीच किया जाना है। शुक्रवार के ट्रायल में इस वैन को 70 केएमपीएच की गति से चलाया गया। 20 को सौ केएमपीएच, 21 को 120 केएमपीएच की गति से चलाया जाना है। 23 से 25 अगस्त तक 70 केएमपीएच की गति से ट्रायल किया जाएगा। 26 से 29 अगस्त तक वैन की गति धीरे-धीरे बढ़ाकर 120 केएमपीएच तक ले जाई जाएगी। अपर मंडल रेल प्रबंधक संजीव मिश्र ने बताया कि नये मिल्क टैंक वैन का आरडीएसओ ने ट्रायल शुरू कर दिया है।

टीटीइ से नहीं करनी पडे़गी REQUEST, चलती ट्रेन में मिलेगी खाली सीटों की जानकारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।