विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टीटीइ से नहीं करनी पडे़गी REQUEST, चलती ट्रेन में मिलेगी खाली सीटों की जानकारी

By Ashish MishraEdited By:
Published: Fri, 19 Aug 2016 11:05 AM (IST)Updated: Fri, 19 Aug 2016 11:54 AM (IST)

अब ट्रेन में खाली बर्थ के लिए टीटीइ के पीछे नहीं भागना पड़ेगा। आरक्षण चार्ट पर लगे बार कोड और ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुरादाबाद [प्रदीप चौरसिया]। अब ट्रेन में खाली बर्थ के लिए टीटीइ के पीछे नहीं भागना पड़ेगा। आरक्षण चार्ट पर लगे बार कोड और यात्रियों के मोबाइल पर डाउन लोड किए गए बारकोड रीडर से भी इसकी जानकारी आसानी से मिल जाएगी।

आरक्षित सीटें नहीं दिलाई, अब हर्जाना दे रेलवे

रेलवे आरक्षित टिकट की कालाबाजारी पर रोक लगाने को लगातार नए कदम उठा रहा है। फर्जी टिकट की बिक्री पर रोक लगाने के लिए दिल्ली जैसे प्रमुख स्टेशनों में टिकट पर बार कोड अंकित किया जाने लगा है। ट्रेन चलने से आधा घंटे पहले तक खाली बर्थ की जानकारी देने और आरक्षण की ऑनलाइन सुविधा तो यात्रियों को मिलने लगी है, लेकिन ट्रेन में कंफर्म टिकट वाले यात्री के नहीं आने पर खाली बर्थ की जानकारी नहीं हो पाती है। खाली बर्थ पाने के लिए यात्री को न केवल टीटीइ के पीछे भागना पड़ता है, बल्कि सुविधा शुल्क लेकर सीट देने की भी शिकायतें हैं।

2017 में खत्म हो जाएगी रेल बजट की 92 साल पुरानी यात्रा,आम बजट में होगा शामिल

जल्द मिलेंगी हैंड होल्ड मशीन : रेल प्रशासन इस पर रोक लगाने के लिए टीटीइ को हैंड होल्ड मशीन जल्द उपलब्ध कराएगा। वर्तमान में कुछ राजधानी व शताब्दी ट्रेनों में इनका उपयोग आरंभ हो गया है। ट्रेन चलने के बाद टीटीइ कोच में चेकिंग के दौरान कंफर्म बर्थ पर न आने वाले यात्री की बर्थ संख्या को हैंड होल्ड मशीन में अंकित करेगा।

शेयर करें अपनी रेलयात्रा की कहानी, 'प्रभु' से होगी मुलाकात

ऐसे मिलेगी जानकारी : हैंड होल्ड सिस्टम आरक्षण के मुख्य सर्वर से जुड़ा होगा और यात्रियों को खाली बर्थ की जानकारी स्टेशनों व कोच में लगे आरक्षण चार्ट पर बने बार कोड से मिल जाएगी। यात्री को इसके लिए अपने मोबाइल से आरक्षण चार्ट पर बने बार कोड को स्कैन (फोटो लेना) करना होगा, जो तुरंत ही खाली बर्थ की जानकारी दे देगा। रेलवे बोर्ड ने इस सिस्टम को लागू करने के लिए सेंटर फॉर रेलवे इंफार्मेशन सिस्टम (क्रिस) को कार्यभार सौंपा है। वर्ष 2017-18 के रेल बजट में इस योजना को लागू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उत्तर रेलवे मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि रेलवे बार कोड आरक्षण चार्ट पर भी अंकित करने पर विचार किया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।