विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शेयर करें अपनी रेलयात्रा की कहानी, 'प्रभु' से होगी मुलाकात

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Sat, 13 Aug 2016 04:44 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2016 05:13 PM (IST)

अच्छी यादों के सहारे ट्रेन यात्रा को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से रेलवे ने आम लोगों से सोशल मीडिया पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। रेलयात्रा से जुड़ा यदि अापका कोई संस्मरण है तो सोशल मीडिया पर शेयर करें। अापको रेल मंत्री सुरेश प्रभु से मिलने का मौका भी मिल सकता है। इतना ही नहीं अापकी कहानी रेलबंधु पत्रिका में भी प्रकाशित हो सकती है।

अच्छी यादों के सहारे ट्रेन यात्रा को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से रेलवे ने आम लोगों से सोशल मीडिया पर अपनी ट्रेन यात्रा की यादें और अनुभव बांटने का अनुरोध किया है।

रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हम चाहते हैं कि आम आदमी वीडियो, कहानियों और तस्वीरों के रूप में सोशल मीडिया पर हैशटैग माई ट्रेन स्टोरी पर अपनी बातें साझा करें। रेलवे रोजाना करीब 2.3 करोड़ यात्रियों को अपनी सेवाएं देता है जिसका मतलब है कि भारतीय रेलवे में रोज 2.3 करोड़ कहानियां होती हैं। रेलवे और उसकी यात्रा आम आदमी के जीवन का महत्वूपर्ण हिस्सा हैं और वे कई व्यक्तिगत यादों और बड़ी घटनाओं से जुड़ी होती हैं।

पढ़ेंः स्टेशन पर पकड़ी गई बेटिकट बकरी, थाना का लगा चक्कर, जुर्माना देकर छूटी

अधिकारी के अनुसार हो सकता है कि कोई पढ़ाई लिखाई के लिए पहली बार घर से बाहर जा रहा हो, या हो सकता है कि कोई ट्रेन में अपने जीवन साथी से मिला हो, कोई ऐसा भी हो सकता है जो सालों से रोजाना ट्रेन यात्रा करता हो। उन्होंने कहा कि यात्री अपना यात्रा संस्मरण mytrainstory@gmail.com पर भी भेज सकता है।

कुछ चुनिंदा कहानियां सोशल मीडिया पर साझा की जाएंगी और कुछ रेलबंधु पत्रिका में भी प्रकाशित की जाएंगी। यह सालभर का अभियान होगा और जहां चुनिंदा कहानियों को ई प्रमाणपत्र मिलेगा। त्रैमासिक आधार पर श्रेष्ठतम स्टोरी वाले तीन व्यक्तियों को रेलमंत्री सुरेश प्रभु से मिलने का मौका मिलेगा।

पढ़ेंः 2017 में खत्म हो जाएगी रेल बजट की 92 साल पुरानी यात्रा,आम बजट में होगा शामिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।