विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लखनऊ में रेप का झूठा आरोप लगाकर कारोबारी से ठग लिए लाखों

By amal chowdhuryEdited By:
Published: Thu, 22 Jun 2017 08:59 AM (IST)Updated: Thu, 22 Jun 2017 03:24 PM (IST)

महिलाओं ने मनोज को ब्लैकमेल कर घर में रखे डेढ़ लाख रुपये, जेवर व एटीएम कार्ड ले लिया।

लखनऊ में रेप का झूठा आरोप लगाकर कारोबारी से ठग लिए लाखों
लखनऊ में रेप का झूठा आरोप लगाकर कारोबारी से ठग लिए लाखों

लखनऊ (जागरण संवाददाता)। इंदिरा नगर सेक्टर 16 निवासी दवा व्यवसायी मनोज कुमार सिंह के घर दो युवतियां कमरा लेने के बहाने घुसीं और दरवाजा बंदकर उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। थोड़ी ही देर में गैंग की तीसरी युवती खुद को इंस्पेक्टर बताते हुए एक और महिला के साथ घर पहुंची। फिर चारों ने मनोज को ब्लैकमेल कर घर में रखे डेढ़ लाख रुपये, जेवर व एटीएम कार्ड ले लिया। सभी युवतियों की उम्र 22 से तीस के बीच थी।

इसके बाद युवतियां मनोज को एचएएल स्थित पंजाब नेशनल बैंक लेकर गईं और तीन लाख रुपये निकालने को कहा। ऐसा न करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी, जिस पर मनोज शोर मचाते हुए शाखा प्रबंधक के पास पहुंचे और उन्हें पूरी बात बताई।

साथ ही यह भी बताया कि जब युवतियों को कमरा देने से इनकार किया तो उन्होंने पानी मांगा, जैसे ही मनोज पानी लेने गए युवतियों ने दरवाजा अंदर से बंदकर अपने गैंग की दो और महिलाओं को बुलाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया और वीडियो क्लिप भी बना ली।

बैंक मैनेजर ने मनोज से पूरा मामला समझकर पुलिस को फोन किया तो युवतियां भाग निकलीं। पंजाब नेशनल बैंक एचएएल शाखा के चीफ मैनेजर अश्वनी कुमार ने बताया कि सोमवार को मनोज कुमार सिंह बैंक आए थे, वह काफी परेशान थे। कुछ युवतियां भी बाहर तक आईं थीं, लेकिन मनोज से पूरा मामला समझने के बाद मैंने जैसे ही पुलिस को फोन किया, युवतियां भाग निकलीं।

यह भी पढ़िए: अलीगढ़ में नाबालिग का रेप के बाद हत्या, लोगों ने आरोपी को पीट पीटकर मारा

उधर इंस्पेक्टर गाजीपुर गिरिजा शंकर त्रिपाठी का कहना है कि एचएएल चौकी प्रभारी के पास बैंक से फोन आया था, चौकी से पुलिस भी बैंक गई थी। अभी मनोज कुमार सिंह से संपर्क नहीं हो सका है। मनोज का घर खोजने का प्रयास किया जा रहा है। बैंक मैनेजर से बात कर मामले के आरोपित युवतियों की तलाश की जाएगी।

यह भी पढ़िए: बारिश से राहत फिर धूप ने झुलसाया और उमस ने पसीना छुड़ाया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।