विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जनाक्रोश रैलीः फीते काटने में गुजर जाएंगे केंद्र के ढाई सालः गुलाम नबी

By Nawal MishraEdited By:
Published: Thu, 29 Dec 2016 06:58 PM (IST)Updated: Thu, 29 Dec 2016 07:07 PM (IST)

कांग्रेस महासचिव गुलामनबी आजाद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बिना सोचे समझे नोटबंदी का एलान कर देश को मुसीबत में डाल दिया।

News Article Hero Image

गोंडा (जेएनएन)। कांग्रेस महासचिव गुलामनबी आजाद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बिना सोचे समझे नोटबंदी का एलान कर पूरे देश को मुसीबत में डाल दिया। उन्होंने नहीं सोचा कि नौ महीने नोट छापने में लग जाएंगे। नोटबंदी से तीन सौ से ज्यादा लोगों की मृत्यु हो चुकी है। उन्हें बैंकों से समय से पैसा नहीं मिल सका, जिससे वह लोग इलाज नहीं करवा सके। वह गुरुवार को शहर के रामलीला मैदान में जनाक्रोश रैली को संबोधित कर रहे थे।

भाजपा शासित राज्य सरकारें घोटालों में लिप्त, सहारा की डायरी में पीएम का नाम : आजाद

आजाद ने कहा कि किसानों के पास बीज व खाद खरीदने के पैसे नहीं हैं। भूतपूर्व सैनिक बैंकों से पेंशन नहीं निकाल पा रहे हैं। 95 प्रतिशत महिलाएं बचत करती हैं। वह छिपाकर पैसा रखती हैं। उनका पैसा भी कचरा हो गया। वह किसी से बता भी नहीं सकती हैं। कांग्रेस ने किसानों का कर्जा माफ व बिजली हाफ करने के लिए सवा दो करोड़ मांग पत्र छापे थे। कांग्रेस के हजारों वर्करों को काम में लगाया था। कांग्रेस की सरकार बनने पर कर्जें माफ होंगे। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई साल से प्रधानमंत्री मोदी व उनके मंत्री सिर्फ उन्हीं सड़कों व बिजली के प्रोजेक्टों के फीते काट रहे हैं, जिन्हें यूपीए सरकार ने शुरू किए थे। बाकी बचे ढाई साल उन्हीं के शुरू किए प्रोजेक्ट के फीते काटने में गुजर जाएंगे। कांग्रेस फीते काटने में विश्वास नहीं करती है। इसके बाद धानेपुर रामलीला मैदान में उन्होंने रैली को संबोधित किया।

अलीगढ़ में राजबब्बर की जनाक्रोश सभा में मोदी जिंदाबांद के नारे