विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लखनऊ में आज डिजीधन मेले का आयोजन, सीएम योगी करेंगे उद्घाटन

By amal chowdhuryEdited By:
Published: Fri, 14 Apr 2017 09:23 AM (IST)Updated: Fri, 14 Apr 2017 09:27 AM (IST)

इस मौके पर प्रदेश और केंद्र सरकार के भी कई मंत्रियों और अधिकारियों के शामिल होने की बात कही जा रही है।

लखनऊ में आज डिजीधन मेले का आयोजन, सीएम योगी करेंगे उद्घाटन
लखनऊ में आज डिजीधन मेले का आयोजन, सीएम योगी करेंगे उद्घाटन

लखनऊ (जेएनएन)। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में डिजिधन मेला लगाया जाएगा। इस कार्यक्रम में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग विभागों की ओर से करीब 50 से ज्यादा स्टॉल लगाकर पब्लिक को जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्‌घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11 बजे करेंगे।

इस मौके पर प्रदेश और केंद्र सरकार के भी कई मंत्रियों और अधिकारियों के शामिल होने की बात कही जा रही है। खबरों के अनुसार शुक्रवार को संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जीवन परिचय के साथ ही केंद्र सरकार द्वारा संचालित लकी ग्राहक सेवा, डिजीधन व्यापार योजना और भीम ऐप की जानकारी संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

कार्यक्रम का मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को डिजिटल पेमेंट की जानकारी देना है। लिहाज किसानों को डिजिटल पेमेंट के जरिए खाद, राशन की खरीद, पेट्रोल-डीजल का पेमेंट सहित अन्य कामों के लिए ऑनलाइन पेमेंट की जानकारी दी जाएगी। इनके लिए 16 बैंक, पांच फर्टिलाइजर कंपनियां, तीनों ऑयल कंपनी, ई सुविधा, जनसुविधा समेत खाद्य एवं रसद विभागों और टेलीकॉम कंपनियों के स्टॉल लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी का यूपी को तोहफा,150 लाइफ सपोर्ट सिस्टम वाली एंबुलेंस सड़कों पर उतरीं

गांव-गांव तक पहुंचेगा पीएम का भाषण: डिजिटल पेमेंट को लेकर शुक्रवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का लाइव प्रसारण दिखाने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से व्यवस्था की गई है। अधिकारियों के अनुसार इस दिन पीएम डिजिटल पेमेंट को लेकर जनता को संदेश देंगे। लिहाजा संबंधित अधिकारियों को ब्लॉक, तहसील और गांवों में बड़े टीवी स्क्रीन लगाकर पीएम के संदेश को जन जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार की प्रथामिकता में कानून व्यवस्था की बेहतरी व सांप्रदायिक सद्भाव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।