विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बहुत जल्द भारत का हिस्सा बनेगा पीओके : योगी आदित्यनाथ

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sat, 20 Aug 2016 01:42 PM (IST)Updated: Sat, 20 Aug 2016 02:37 PM (IST)

योगी ने साफ शब्दों में कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके)। बहुत जल्द भारत का हिस्सा बनेगा।

News Article Hero Image

लखनऊ (वेब डेस्क)। गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद योगी आदित्यनाथ को भरोसा है कि बहुत जल्दी ही पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पाकिस्तान अधिग्रहित कश्मीर) भारत का अंग हो जाएगा। भाजपा के फायर ब्रांड नेता योगी आदित्य नाथ कल बलिया में थे।

भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने बलिया में एक कार्यक्रम में कहा कि केंद्र सरकार अपनी सीमा को चारों ओर से बेहद मजबूत कर रही है।

डा.जाकिर नाइक जैसे लोग इस्लाम के दुश्मन : योगी आदित्यनाथ

इसी क्रम में पाकिस्तान की सीमा पर भी काफी तेजी से काम हो रहा है। योगी ने साफ शब्दों में कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके)। बहुत जल्द भारत का हिस्सा बनेगा। उन्होंने कहा कि भारत के पीओके की ओर कदम बढ़ाने के मिशन को देखते हुए बलूचिस्तान के लोग काफी खुश है। योगी ने कहा कि मेरा मानना है कि हमको बलूचिस्तान के अधिकारों का खुलकर समर्थन करना चाहिए।

बलिया के रसड़ा में श्री नाथ बाबा रोट पूजन समारोह में शिरकत करने के बाद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कश्मीर समस्या के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है।

आदित्यनाथ ने कहा- 'पाक से लौटन के बाद इकलाख में क्यों आया बदलाव '

अगर उस समय के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जगह गृह मंत्री सरदार पटेल को कश्मीर का जिम्मा दिया गया होता तो यह समस्या पैदा ही नहीं होती। उन्होंने कहा कि देश के साथ ही कश्मीर के लोग भी धैर्य रखें, बहुत जल्दी ही पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर बहुत जल्द भारत का हिस्सा होगा।

योगी आदित्यनाथ ने आतंकी हाफिज सईद के पाकिस्तान सेना से कश्मीर कूच करने के आह्वान पर कहा कि पड़ोसी मुल्क आखिर कितनी बार भारत से मार खाएगा। वह लड़ाई के मैदान में भारत से चार बार बुरी तरह पिट चुका है।

हिंदुओं के एकजुट होने से खत्म होगा आतंकवाद : आदित्यनाथ

बलूचिस्तान को लेकर सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत को आने वाले समय में मिशन बनाकर बलूचिस्तान के अधिकारों के प्रति खुला समर्थन व्यक्त करना चाहिए। आदित्यनाथ ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिन्दुओं के साथ ही हजारा व अहमदिया समुदाय के मुस्लिमों के साथ भी क्रूर व्यवहार किया जा रहा है।

संतों के सम्मान से ही हिंदुत्व की रक्षा

रोट पूजन के बारे में आदित्यनाथ ने कहा कि रक्षाबंधन जैसे पवित्र दिन पर इसका पूजन समाज को एक सुखद संदेश देता है। उन्होंने कहा कि श्रीनाथ बाबा सहित अन्य संतों के सम्मान से ही एक तरफ जहां हिंदुत्व की रक्षा होगी वहीं समाज के सभी वर्गो में आपसी सद्भाव व समरसता फैलेगी। उन्होंने कहा संत समाज का सम्मान जरूरी है। हिंदुत्व के बाबत कहा कि यह धर्म बहुत विराट है।

योगी का जवाबः आइएसआइ से अपने रिश्तों का राजफाश करें अय्यूब

सांसद योगी ने रोटपूजन समारोह में श्रीनाथ दर्शन पुस्तक का विमोचन भी किया। श्रीनाथ मठ के मठाधीश कौशलेंद्र गिरी सहित भाजपा के संजय जायसवाल, संदीप सोनी, हर्षनारायाण सिंह, डा. रामानुज मिश्र, टुना बाबा, पवन सिंह, मंगल सिंह, दीपक, अविनाश सोनी, सत्या सिंह, निलेश सिंह, अरूण सिंह आदि ने इस अवसर पर सांसद आदित्यनाथ का स्वागत भी किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।