यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हिंदुओं के एकजुट होने से खत्म होगा आतंकवाद : आदित्यनाथ
गोरखपुर के भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में हिंदुओं की आबादी घट और मुसलमानों की बढ़ रही ...और पढ़ें

लखनऊ। गोरखपुर के भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में हिंदुओं की आबादी घट और मुसलमानों की बढ़ रही है। अगर यही हाल रहा तो आने वाले समय में भारत भी मुस्लिम राष्ट्र हो जाएगा। कहा, हिंदुओं के एकजुट होने से ही आतंकवाद खत्म होगा। योगी आदित्यनाथ योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के वार्षिकोत्सव को संबोधित कर रहे थे। आज मुजफ्फरनगर में संकट मोचन मनोकामना पूर्ण महायज्ञ में भाग लेने और अवैद्यनाथ भवन के शिलान्यास के बाद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सन 1951 की जनगणना में देश में हिंदुओं की हिस्सेदारी करीब 85 प्रतिशत थी। अब जो आंकड़े आए हैं उसमें यह हिस्सेदारी घटकर 79 प्रतिशत रह गई। मुस्लिमों की हिस्सेदारी बढ़ी है। अगर यही हाल रहा तो आने वाले समय में भारत मुस्लिम देश हो जाएगा। आज देश में आइएस जैसा आतंकवादी संगठन अपना पैर पसारने की कोशिश में लगा है। उसके समर्थन में कश्मीर में झंडे लहराए जा रहे हैं। आदित्य नाथ ने कहा कि छोटी-छोटी बात पर रोज मुस्लिम धर्मगुरु फतवे जारी करते हैं लेकिन क्या वो इन आतंकवादी संगठनों के लिए कोई फतवा जारी नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि हिन्दू कभी दंगा नहीं चाहता। कहा, लव जेहाद को हथियार के तौर पर इस्तेमाल नहीं करने दिया जाएगा। देश में एक व्यक्ति को एक ही शादी करने की अनुमति के लिए कानून बनाया जाना चाहिए। देश की संस्कृति और सभ्यता की रक्षा के लिए सभी हिंदुओं को जाति का भेद भुलाकर एकजुट होना होगा। उन्होंने हैदराबाद के ओवैसी बंधुओं पर भी निशाना साधा। इस दौरान लोगों ने प्रदेश का मुख्यमंत्री कैसा हो, योगी आदित्यनाथ जैसा हो के नारे भी लगे। केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने कहा कि जब तक यूपी मे सपा की सरकार है तब तक किसानों का गन्ने का भुगतान सही से संभव नहीं है। मिल मालिकों से यूपी सरकार के पारिवारिक रिश्ते हैं। मुकदमा दर्ज होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। जब तक मिल मालिकों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक भुगतान भी नहीं होगा। कार्यक्रम आयोजक यशवीर महाराज ने कहा कि दंगे में उत्तर प्रदेश सरकार ने एकतरफा कार्रवाई की और बेकसूर लोगों को दंगे का आरोपी बनाकर जेल भेज दिया। सभी को एकजुट होकर हिंदुत्व की लड़ाई लडऩी होगी।
