विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुजफ्फरनगर के कवाल में साप्रदायिक तनाव बढ़ने की आशंका

By Edited By:
Published: Sat, 31 Aug 2013 02:28 PM (IST)Updated: Sat, 31 Aug 2013 05:42 PM (IST)

लखनऊ। छेड़छाड़ के मामले में तीन लोगों की हत्या के पांच दिन बाद भी मुजफ्फरनगर के कवाल गाव

News Article Hero Image

लखनऊ। छेड़छाड़ के मामले में तीन लोगों की हत्या के पांच दिन बाद भी मुजफ्फरनगर के कवाल गाव का माहौल नियंत्रण में नहीं हैं। पुलिस तथा जिला प्रशासन का शाति बनाने का प्रयास आज भी बेकार ही गया।

पुलिस व जिला प्रशासन ने कल हिंदू व मुस्लिम समुदायों से बात की थी, जिसमें शोकसभा और महापंचायत न करने पर सहमति बनी थी। इनको रोकने की अधिकारियों ने व्यवस्था भी की थी, लेकिन आज सुबह एक समुदाय ने भारतीय इंटर कालेज, नंगला में महापंचायत की। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस आयोजन के कारण साप्रदायिक तनाव के हिंसक होने की आशका बलवती हो गई है। लोग हजारों की संख्या में इस महापंचायत में भाग लिया। इनको रोकने के लिए पुलिस व पीएसी भी तैनात थी, लेकिन कोई भी रोक नहीं सका। दोपहर 12 बजे तक बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। मोरना क्षेत्र के गंग नहर पटरी से होकर भी सैकड़ों लोग कवाल आने लगे। इस दौरान भीड़ और पीएसी के बीच भिड़ंत भी हुई। कवाल में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। किसी भी समय पुलिस व पीएसी से भीड़ का टकराव हो सकता है। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने कवाल में डेरा डाल रखा है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर