विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा की यूपी में पांच से परिवर्तन यात्रा, अमित शाह दिखाएंगे झंडी

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Thu, 13 Oct 2016 03:54 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 13 Oct 2016 05:10 PM (GMT+05:30)

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा पांच नवंबर से सहारनपुर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ (वेब डेस्क)। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने को पांच नवंबर से उत्तर प्रदेश को मथेगी। इस क्रम में पांच नवंबर से पार्टी उत्तर प्रदेश में पार्टी परिवर्तन यात्रा शुरू करेगी।

लखनऊ में आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा पांच नवंबर से सहारनपुर से शुरू होगी। यात्रा को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

यह भी पढ़ें- Opinion Poll : सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भाजपा को उत्तर प्रदेश में बड़ा लाभ

इसके बाद छह नवंबर को ललितपुर, आठ को सोनभद्र तथा नौ को बलिया से भाजपा की परिवर्तन यात्रा निकलेगी। इनको भी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह रवाना करेंगे। 24 दिसंबर को चारों यात्रा का लखनऊ में समापन होगा। इन सभी यात्राओं का समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। लखनऊ में समापन समारोह परिवर्तन सभा के रूप में होगा, जिसे पीएम मोदी संबोधित करेंगे। पीएम मोदी 24 दिसंबर को ही महोबा में कृषि सिंचाई योजना का शुभारंभ करेंगे। महोबा में पीएम मोदी की बड़ी रैली भी होगी।

आज लखनऊ में भाजपा के प्रभारी ओम माथुर के साथ बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया को परिवर्तन यात्रा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस परिवर्तन यात्रा में पार्टी के वरिष्ठ नेता आम जनमानस तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का काम करेंगे।

यह भी पढ़ें- अखिलेश का मायावती पर पलटवार-मुस्लिम नहीं भूले हैं बसपा व भाजपा के रिश्ते

परिवर्तन यात्रा की शुरुआत भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, कलराज मिश्र और उमा भारती के जरिए कराने का ऐलान कर पार्टी ने सूबे के सामाजिक समीकरणों का पूरा ध्यान रखा है। जहां राजनाथ किसान नेता के साथ ठाकुर बिरादरी के बड़े चेहरे माने जाते है।

यह भी पढ़ें- सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के पड़ोसी होंगे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

वहीं ब्राह्मण चेहरे के रूप में कलराज मिश्र को यात्रा की शुरुआत के दिन आगे रखा जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री तथा राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह की भरपाई पार्टी ने उमा भारती के जरिए करने की रणनीति बनाई है। राम मंदिर आंदोलन के जरिए फायर ब्रांड नेता की पहचान रखने वाली उमा का उपयोग सूबे की प्रमुख लोध बिरादरी के अलावा पिछड़े वर्ग को साधने में होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।