वाराणसी में महिला ने एक साथ तीन बेटियों को जन्म दिया
महिला ने पहले दो बच्चियों को जन्म दिया, वही प्रसव के एक घंटे बाद महिला को पुन: प्रसव वेदना होने पर मौजूद एएनएम ने जाँच किया तो पता चला कि महिला के पेट में एक बच्चा और है।
वाराणसी (जेएनएन)। देश की धार्मिक, आध्यात्मिक व सांस्कृकि राजधानी वाराणसी में आज एक महिला ने तीन बेटियों को जन्म दिया। बड़ागांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बेटियों के साथ मां स्वस्थ हैं।
वाराणसी के बड़ागांव के बाजार के (तकिया) की एक महिला को कल देर रात प्रसव पीड़ा होने पर प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र में भर्ती कराया गया। आज सुबह महिला ने पहले दो बच्चियों को जन्म दिया, वही प्रसव के एक घंटे बाद महिला को पुन: प्रसव वेदना होने पर मौजूद एएनएम ने जाँच किया तो पता चला कि महिला के पेट में एक बच्चा और है जिसे मौजूदा एएनएम ने सफलतापूर्वक तीसरी बच्ची को जन्म दिलाया।
कुदरत का करिश्मा, मेरठ में महिला ने एक साथ दिया चार बच्चों को जन्म
महिला के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर एक साथ तीन पुत्रियों को जन्म देने की सूचना पर वहां उनको देखने वालों की भीड़ लग गई। स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात चिकित्सक के अनुसार जच्चा बच्चा की स्थिति सामान्य बतायी जाती है।
पाकिस्तानी कलाकारों के बारे में विदेश मंत्रालय निर्णय लेगा : डॉ. शर्मा
बड़ागाँव बाजार निवासी जावेद की पत्नी रेहाना बेगम को कल रात प्रसव दर्द होने पर आशा कार्यकर्ता रेखा शर्मा ने फोन कर 102 नंबर एम्बुलेन्स से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ागाँव ले गईं। जहां महिला ने तीन बेटियों को जन्म दिया जिससे चिकित्सक भी हैरान हो गये। डाक्टरों के अनुसार जच्चा और बच्चा स्वस्थ है, महिला को पहले से दो पुत्र एक पुत्री हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।