विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लखनऊ में जल्द बढ़ेगा हाउस टैक्स, नगर निगम का प्रस्ताव तैयार

By amal chowdhuryEdited By:
Published: Wed, 09 Aug 2017 09:37 AM (IST)

नगर निगम ने 12 से 24 मीटर से अधिक और 12 मीटर से कम चौड़े मार्ग पर बने भवनों के लिए मासिक किराया मूल्य की अलग-अलग दर तय की है।

लखनऊ में जल्द बढ़ेगा हाउस टैक्स, नगर निगम का प्रस्ताव तैयार
लखनऊ में जल्द बढ़ेगा हाउस टैक्स, नगर निगम का प्रस्ताव तैयार

लखनऊ (जागरण संवाददाता)। नगर निगम ने हाउस टैक्स की दरें बढ़ाने की तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए नई दरों का प्रस्ताव भी तैयार हो गया है, जिसे परीक्षण के लिए अपर नगर आयुक्त को भेजा गया है। मासिक किराया दर में 50 प्रतिशत की वृद्धि करने का प्रस्ताव है। इसके बाद मासिक किराया मूल्य का वार्षिक मूल्य तय होगा, जिसका 15 प्रतिशत हाउस टैक्स बनेगा।

नगर निगम ने 12 से 24 मीटर से अधिक और 12 मीटर से कम चौड़े मार्ग पर बने भवनों के लिए मासिक किराया मूल्य की अलग-अलग दर तय की है। सड़क की चौड़ाई और मकान की श्रेणी के हिसाब से यह वृद्धि 40 से 50 फीसद तक होगी। वर्ष 2010 में नगर निगम ने हाउस टैक्स की दरों में वृद्धि की थी।

बढ़ते खर्च और विकास की बढ़ती मांग, कम होती सरकारी मदद को देखते हुए नगर निगम यह वृद्धि कर रहा है। हाउस टैक्स ही नगर निगम की आय का मुख्य स्रोत है। अपर नगर आयुक्त पीके श्रीवास्तव ने बताया कि हाउस टैक्स बढ़ाने के लिए प्रस्ताव तैयार कराया गया है। वर्ग फीट के हिसाब से मासिक किराया दर तय होगा। फिर उसका वार्षिक मूल्य निकाला जाएगा। जिसका 15 प्रतिशत टैक्स होगा।

यह भी पढ़ें: लखीमपुर में भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत

उन्होंने बताया कि बढ़ते खर्च के कारण हाउस टैक्स की दरें बढ़ाना नगर निगम के लिए जरूरी हो गया है। उन्होंने बताया कि अभी बढ़ी दरों पर लोगों से आपत्तियां मांगी जाएंगी। आपत्तियों की सुनवाई और निस्तारण के बाद हाउस टैक्स बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें: एक्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ, आज से जिलों के दौरे पर