विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लखीमपुर में भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत

By amal chowdhuryEdited By:
Published: Wed, 09 Aug 2017 09:03 AM (IST)

इससे पहले कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया जाता तब तक 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

लखीमपुर में भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत
लखीमपुर में भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत

लखीमपुर (जेएनएन)। मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही गांव के पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब यह सभी एक बोलेरो में सवार होकर अपनी एक महिला रिश्तेदार के साथ हुई चोटी कटने की घटना पर उसे देखने के लिए उसके गांव जा रहे थे।

घटनाक्रम के मुताबिक पसगवां थाना क्षेत्र के रहने वाले वीरपाल यादव की ससुराल मैगलगंज थाना क्षेत्र में निजामपुर गांव में है। बताया जाता है कि मंगलवार देर शाम वीरपाल के साले की पत्नी की चोटी कटने की खबर रात करीब 8:30 बजे उनके घर पहुंची। घर वाले आनन-फानन में उस महिला को देखने के लिए निजामपुर के लिए निकल पड़े।

बताया जाता है कि वीरपाल का पूरा परिवार उसके बेटे को शादी में मिली बोलेरो गाड़ी में सवार होकर निजामपुर गांव के लिए रवाना हुआ तभी रात तकरीबन 10:00 बजे जब यह लोग मोहम्मदी शाहजहांपुर रोड पर श्राफ आई हॉस्पिटल के पास थे तभी सामने से आ रहे एक टैंकर से इनकी बोलेरो की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बोलेरो में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।

मरने वालों में विपिन 25 वर्ष, विजय कुमारी 45 वर्ष, सोनू 25 वर्ष, शिवानी 5 वर्ष और ड्राइवर दिनेश कुमार 25 वर्ष शामिल हैं। घटना की सूचना पाकर सीओ मोहम्मदी विजय आननद, इंस्पेक्टर मोहम्मदी, डीके सिंह समेत भारी फोर्स मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें: एक्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ, आज से जिलों के दौरे पर

इससे पहले कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया जाता तब तक 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। सभी शवों को सील करके जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। इस दर्दनाक हादसे की खबर निजामपुर गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी के भोज के लिए बलिया में हो रही दलित के घर की खोज