कांग्रेसियों ने फूंका अरुंधती राय का पुतला
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर लेखिका तथा समाजसेविका अरुंधती राय की टिप्पणी से खफा कांग्रेसियों ने गोरखपुर में आज अरुंधती राय का पुतला फूंका। यह लोग महात्मा गांधी के खिलाफ अरुंधती राय के बयान से काफी नाराज है।
लखनऊ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर लेखिका तथा समाजसेविका अरुंधती राय की टिप्पणी से खफा कांग्रेसियों ने गोरखपुर में आज अरुंधती राय का पुतला फूंका। यह लोग महात्मा गांधी के खिलाफ अरुंधती राय के बयान से काफी नाराज है।
गोरखपुर में आज दिन में करीब एक बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लेखिका अरुंधती राय का पुतला फूंका। अरुंधती राय ने कल गोरखपुर में एक समारोह में महात्मा गांधी के खिलाफ बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि भारतीय राजनीति में महात्मा गांधी कारपोरेट घरानों के पहले पैरोकार थे। इस बयान से कांग्रेसी खासे आहत हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का नेतृत्व जिलाध्यक्ष सैयद जमाल ने किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।