Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    न खुद गंदगी करूंगा और न किसी को करने दूंगा : योगी आदित्यनाथ

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Tue, 03 Oct 2017 08:06 AM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हजरतगंज चौराहे से स्वच्छता मैराथन को झंडी दिखाकर किया रवाना। इस दौरान 2019 तक उन्होंने स्वच्छता का लक्ष्य पूरा करने का संकल्प दिलाया।

    न खुद गंदगी करूंगा और न किसी को करने दूंगा : योगी आदित्यनाथ

    लखनऊ (जेएनएन)। गांधी जयंती पर भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को विशिष्ट तरीके से नमन कर रही है। उत्तर प्रदेश के हर जिले में स्वच्छता मैराथन दौड़ आयोजित की गई। प्रदेश को स्वच्छता का संदेश दिया गया। लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने लखनऊ के गांधी आश्रम में राज्यपाल राम नाईक के साथ चरखा चलाया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हजरतगंज चौराहे से स्वच्छता मैराथन को झंडी दिखाकर किया रवाना। इस दौरान 2019 तक उन्होंने स्वच्छता का लक्ष्य पूरा करने का संकल्प दिलाया। लखनऊ में मैराथन में डेढ़ घंटे की देर होने से भाजपा कार्यकर्ता तथा इसमें प्रतिभाग करने वाले धावक तथा अन्य लोग उमस के बीच पसीने पसीने हुए।

    मुख्यमंत्री योगी ने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने लोगों को हर सप्ताह दो घंटे श्रमदान करने की शपथ दिलाई। सीएम ने कहा कि न खुद गंदगी करूंगा और न किसी को करने दूंगा। सीएम ने कहा कि गांव-गांव तक स्वच्छ भारत मिशन को पहुंचाना होगा

    भारतीय जनता पार्टी ने महात्मा गांधी की जयंती पर आज प्रदेश में स्वच्छता मैराथन का आयोजन किया। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छता मैराथन को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंदनाथ पाण्डेय और डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी मौजूद थे। 

    इस दौरान उन्होंने लोगों को स्वच्छता रखने और रखवाने के लिए शपथ भी दिलाई गई। मैराथन में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ अन्य लोगों ने भी दौड़ लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। पटेल प्रतिमा से आयोजित स्वच्छता मैराथन राजभवन और जीपीओ होते हुए गांधी प्रतिमा तक मैराथन गई।

    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा है। इसमें हम सब जन भागीदारी करें।सीएम ने कहा कि गांधी जी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो आन्दोलन की शुरुआत की। 2017 से 22 तक हम कैसा भारत चाहते हैं, इसका संकल्प लेना होगा। गांधी जी के साथ पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री को भी नमन।

    राजधानी के अलावा हर जिले में होने वाली इस मैराथन में योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रियों के साथ सांसद और विधायकों व पार्टी के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। कानपुर में डिप्टी सीएम डिप्टी सीएम केशव मौर्य, आगरा में मंत्री श्रीकांत शर्मा तथा पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मंत्री सुरेश खन्ना ने मैराथन को हरी झंडी दिखाई। 

    भाजपा स्वच्छता मैराथन अभियान के समन्वयक पूर्व प्रदेश मंत्री वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि प्रदेश में नगरीय क्षेत्र के 653 स्थानीय निकाय, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत के 8500 वार्ड हैं। जहां 17 सितम्बर से स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। आज इस अभियान का समापन हो गया।

    प्रदेश के पश्चिम क्षेत्र के रामपुर में प्रदेश मंत्री देवेन्द्र सिंह, मुरादाबाद में प्रदेश उपाध्यक्ष जसवन्त सैनी, अमरोहा में कैबिनेट मंत्री चेतन चैहान, शामली में स्वतंत्र प्रभार मंत्री सुरेश राणा, बिजनौर में प्रदेश उपाध्यक्ष कान्ता कर्दम, सहारनपुर में कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं विजयपाल सिंह तोमर, मुजफ्फरनगर में प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, मेरठ में प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, गाजियाबाद में मंत्री अतुल गर्ग, हापुड़ में प्रदेश मंत्री मंजू दिलेर, गौतमबुद्धनगर मंत्री राज्य मंत्री जयप्रताप सिंह, बागपत में कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल, सम्भल में राज्यमंत्री बल्देव सिेह औलख तथा बुलन्दशहर में प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने स्वच्छता मैराथन को रवाना किया।

    ब्रज क्षेत्र के आगरा में कैबिनेट मंत्री श्रीकान्त शर्मा, मथुरा में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री भूपेन्द्र चैधरी, फिरोजाबाद में राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी, एटा में क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा, अलीगढ़ में प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, हाथरस में प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति एवं प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नवीन जैन, मैनपुरी राज्यमंत्री गिरीश यादव, कासगंज में राज्यमंत्री सुरेश पासी, बरेली में कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, शाहजहांपुर में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, पीलीभीत में कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा तथा बदायूं में प्रदेश उपाध्यक्ष, राजबीर सिंह ने मैराथन को रवाना करने के साथ ही स्वच्छता की शपथ दिलाई। 

    अवध क्षेत्र के लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, रायबरेली में कैबिनेट मंत्री नन्दकुमार गुप्ता 'नन्दी', सीतापुर में कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, लखीमपुर में राज्यमंत्री गुलाबो देवी, हरदोई में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री अनिल राजभर, अंबेडकरनगर में प्रदेश उपाध्यक्ष राम नरेश रावत, बाराबंकी में कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चैहान, बलरामपुर में स्वतंत्र प्रभार मंत्री अनुपमा जायसवाल, बहराइच में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, गोण्डा में राज्यमंत्री उपेन्द्र तिवारी, श्रावस्ती में राज्यमंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह धुन्नी, फैजाबाद में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हरिद्वार दूबे व उन्नाव में कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री ने स्वच्छता मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया।

    कानपुर व बुंदेलखण्ड क्षेत्र में भी भाजपा का अभियान काफी सफल रहा। कानपुर महानगर दक्षिण में उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कानपुर ग्रामीण में अर्चना पाण्डेय, इटावा में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह, कन्नौज में प्रदेश उपाध्यक्ष बाबू राम निषाद, फर्रूखाबाद में प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई, फतेहपुर में कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी, औरैया में राज्यमंत्री धर्म सिंह सैनी, झांसी में कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप 'मोती' सिंह, बांदा में कैबिनेट मंत्री धर्म पाल सिंह, महोबा में प्रदेश मंत्री रंजना उपाध्याय, चित्रकूट में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, हमीरपुर में राज्यमंत्री मनोहर लाल 'मन्नू कोरी', जालौन में राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी तथा ललितपुर में प्रदेश मंत्री सुरेश अवस्थी मैराथन तथा स्वच्छता अभियान में शामिल रहे। 

    काशी क्षेत्र के वाराणसी में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, गाजीपुर में पूर्व मेयर शिवनाथ यादव, प्रतापगढ़ में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री स्वाती सिंह, भदोही में प्रदेश मंत्री शंकर गिरि, जौनपुर में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी, सुल्तानपुर में प्रदेश मंत्री गोविन्द नरायण शुक्ल, अमेठी में राज्यमंत्री मोहसिन रजा एवं प्रदेश मंत्री अमर पाल मौर्य, इलाहाबाद में पूर्व विधायक अशोक धवन एवं विधायक अरूण पाठक, चन्दौली में राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद, कौशाम्बी में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा, मीरजापुर में प्रदेश महामंत्री विद्या सागर सोनकर तथा सोनभद्र प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र सिंह पटेल ने स्वच्छता मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    गोरखपुर क्षेत्र में सीएम की कर्मनगरी गोरखपुर में पूर्व प्रदेश महामंत्री रामनरेश अग्निहोत्री एवं पूर्व सांसद राम सकल, संतकबीर नगर में अध्यक्ष युवा मोर्चा के सुब्रत पाठक, बस्ती में प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश, सिद्धार्थनगर में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी, महराजगंज में प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, देवरिया में पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, कुशीनगर में क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र शुक्ला, मऊ में प्रदेश मंत्री महेश चन्द्र श्रीवास्तव, आजमगढ़ में विधायक दयाराम चौधरी तथा बलिया में प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह ने गांधी जयंती पर भाजपा के स्वच्छता मैराथन को रवाना किया। 

    लखनऊ में गांधी जयंती पर गांधी आश्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही राज्यपाल राम नाईक ने चरखा चलाया। सीएम व राज्यपाल के अलावा यहां और भी कई अधिकारी और लोग मौजूद थे। इसके अलावा सीएम योगी ने ट्विटर के जरिए भी महात्मा गांधी को नमन किया। उन्होंने अपने निजी ट्विटर एकाउंट से महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

     

    पता नहीं था कि एनेक्सी में शास्त्री जी की प्रतिमा है : राम नाईक

    राज्यपाल के तौर पर तीन साल पूरे कर चुके राम नाईक ने सोमवार को इस बात पर हैरत जताई कि उन्हें इस दौरान शास्त्री भवन स्थित एनेक्सी में लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा होने का पता ही नहीं चला। सोमवार को राज्यपाल राम नाईक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शास्त्री प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वर्ष 2006 में यह प्रतिमा लगने के समय तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव द्वारा माल्यार्पण किए जाने के 11 साल बाद दूसरी बार यहां कार्यक्रम आयोजित किया गया था। 

    राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सुबह पहले हजरतगंज में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद राज्यपाल व मुख्यमंत्री गांधी आश्रम, तिलक हॉल व एनेक्सी भी गए। तिलक हॉल में राज्यपाल ने कहा कि स्वच्छ भारत बनाना गांधी जी का सपना था। एनेक्सी में राज्यपाल ने कहा कि शास्त्री जी की सादगी, दृढ़ इच्छा शक्ति व सरल स्वभाव से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर शास्त्री जी के जीवन चरित्र को सबके लिए मार्गदर्शी बताया।