Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में हारती भाजपा बिगाड़ रही प्रदेश का माहौल

    By Nawal MishraEdited By:
    Updated: Sat, 31 Oct 2015 09:04 PM (IST)

    कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बिहार विधान सभा चुनावों में हार रही भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश का माहौल बिगाड़ रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्र ...और पढ़ें

    Hero Image

    लखनऊ। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बिहार विधान सभा चुनावों में हार रही भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश का माहौल बिगाड़ रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने आज प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा के नेता डर कर लोगों को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। यहां इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर आयोजित शांति मार्च में भाग लेने आए श्रीप्रकाश ने कहा कि जैसे-जैसे बिहार चुनाव में मतदान के चरण पूरे होते जा रहे हैं, भाजपा की बौखलाहट सामने आ रही है। अब भाजपा सिर्फ माहौल बिगाडऩे पर उतर आई है। इसीलिए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से लेकर सभी नेता अपनी बौखलाहट जाहिर कर रहे हैं। अमित शाह बिहार में भाजपा के हारने पर पाकिस्तान में आतिशबाजी होने की बात करते हैं किन्तु केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद १७ महीनों में १७०० बार सीमा पर हमले हुए हैं। पाकिस्तान लगातार सीमा पर सीज फायर का उल्लंघन कर रहा है और केंद्र सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव के बाद भाजपा उत्तर प्रदेश में भी सपा के साथ मिलकर माहौल बिगाडऩा चाहती है। सपा-भाजपा मिलकर प्रदेश में साम्प्रदायिक तनाव की स्थिति पैदा कर रहे हैं। प्रदेश की जनता इसे समझती है। कांग्रेस ने इसीलिए इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि व सरदार पटेल की जयंती पर पूरे प्रदेश में शांति मार्च निकाले, ताकि भाजपा-सपा की शांति भंग की साजिश को विफल किया जा सके। शनिवार को राजधानी में श्रीप्रकाश के साथ सांसद प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने शहीद स्मारक से गांधी प्रतिमा तक मार्च निकाला।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें