Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संदिग्धों पर रहेगी कड़ी नजर

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Mon, 29 Dec 2014 10:55 AM (IST)

    बेंगलुरु में कल रात बम धमाके के बाद उत्तर प्रदेश में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। घटना के तुरंत बाद शासन ने सभी जिलो में सतर्कता बरतने के निर ...और पढ़ें

    Hero Image

    लखनऊ (राज्य ब्यूरो)। बेंगलुरु में कल रात बम धमाके के बाद उत्तर प्रदेश में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। घटना के तुरंत बाद शासन ने सभी जिलो में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। खासकर गिरजाघरों और आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने को कहा गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस घटना से पहले ही सरकार ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर होने वाले आयोजनों में देश विरोधी ताकतों की खुराफात को लेकर खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के बाद सुरक्षा के कड़े प्रबंध के निर्देश जारी कर दिए थे। पुलिस महकमे ने जहां गाइड लाइन जारी कर दी है वहीं संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने के लिए एडीजी एलओ मुकुल गोयल ने अलर्ट किया है।

    पुलिस महानिरीक्षक कानून-व्यवस्था ए. सतीश गणेश ने बताया जिलों में पुलिस अधीक्षकों को जिम्मेदारी दी गयी है कि नव वर्ष पर होने वाले आयोजनों में अराजकता न फैले और शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर सख्त अंकुश लगाया जाए। तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों पर सख्ती के लिए जगह-जगह पुलिस तैनात रहेगी। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की खैर नहीं होगी। जांच के बाद चालान भी होगा। आइजी ने किसी आतंकी गतिविधि के अलर्ट से इंकार किया लेकिन सूत्रों का दावा है कि नव वर्ष को लेकर होने वाले बड़े आयोजनों पर खतरा बना हुआ है। आतंकी गतिविधियों में लिप्त संगठन उत्तर प्रदेश को अशांत करने की तैयारी में हैं। काशी, मथुरा व अयोध्या के धार्मिक स्थलों के अलावा आगरा के ताजमहल की सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध हैं। माल, मल्टीप्लेक्स, सिनेमा घर और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कड़ी सुरक्षा रहेगी।

    कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्य सचिव आज करेंगे वीसी

    मुख्य सचिव आलोक रंजन आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश भर में कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। आइजी कानून-व्यवस्था ए. सतीश गणेश के मुताबिक मुख्य सचिव आलोक रंजन योजना भवन के वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष से प्रदेश के मंडलायुक्त, डीआइजी, डीएम और एसपी-एसएसपी से कानून-व्यवस्था और विकास कार्यो को लेकर वार्ता करेंगे। वार्ता 12 बजे शुरू होकर सायं सात बजे तक चलेगी।