विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जनराज्य पार्टी का फर्जी खाता खोल करोड़ों का काला धन हुआ सफेद

By Ashish MishraEdited By:
Published: Tue, 29 Nov 2016 09:14 AM (IST)Updated: Tue, 29 Nov 2016 10:00 AM (IST)

जनराज्य पार्टी का फर्जी खाता खोलकर चंदे के नाम से पूंजीपतियों की करोड़ों की काली कमाई को सफेद कर दिया। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

कानपुर (जेएनएन)। जनराज्य पार्टी के कोषाध्यक्ष ने पार्टी का फर्जी खाता खोलकर चंदे के नाम से पूंजीपतियों की करोड़ों की काली कमाई को सफेद कर दिया। टैक्स चोरी और काली कमाई के सफेद करने के इस खेल में पार्टी के अन्य लोग भी शामिल होने की बात सामने आई है। जानकारी पर पार्टी अध्यक्ष ने नौबस्ता थाना में मामला दर्ज कराया।
लखनऊ गोमती नगर विस्तार सुलभ आवास निवासी जनपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुणेश सिंह का आरोप है कि पार्टी के कोषाध्यक्ष इलाहाबाद धूमनगंज कन्हईपुर निवासी रवि शंकर सिंह ने साथी अभिषेक कृष्ण, दुर्गेश दीक्षित, सुरेंद्र रावत और आशीष श्रीवास्तव संग मिलकर एसबीआइ की नौबस्ता उस्मानपुर शाखा में पार्टी के नाम से समानांतर फर्जी खाता खोल लिया। साथ ही दोनों खातों का संचालन शुरू कर दिया। फर्जी तरीके से खुद को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताते हुए पार्टी कार्यालय के किदवईनगर वाई ब्लाक कार्यालय का पता अपना आवास दर्ज करा दिया, लेकिन पहले वाले खाते में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पुनीत नाथ शुक्ल का मोबाइल नंबर बदलवाना भूल गए। इसका ही नतीजा रहा कि पार्टी फंड में आने वाले चंदे की आय टैक्स फ्री होने के चलते दोनों खातों से काली कमाई को सफेद करना शुरू कर दिया। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष को मोबाइल पर पार्टी खाते से रुपयों के निकासी और जमा होने की जानकारी हुई। गड़बड़ी की आशंका पर उन्होंने वर्तमान पदाधिकारियों को सूचना दी। जांच में पार्टी का दूसरा खाता खुला होने और करोड़ों की धोखाधड़ी सामने आने पर थाने में तहरीर दी गई। सुनवाई न होने पर कोर्ट के माध्यम से मामला दर्ज कराया गया। मामले के विवेचना अधिकारी नरेश कुमार सिंह के मुताबिक जनपा के फर्जी खाता खोलकर करोड़ों रुपये की हेराफेरी की बात सामने आई है। साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें- कोहरे की चपेट में लखनऊ सहित पश्चिमी यूपी के शहर

पढ़ें- नई पहल - क्यों न शनिवार को भी निपटाएं जाएं मुकदमे : हाईकोर्ट

पढ़ें- मेरठ में दुष्कर्म के बाद महिला को सड़क पर फेंक आरोपी फरार

पढ़ें- नोटबंदी के खिलाफ आज लखनऊ में ममता का धरना

पढ़ें- इटावा में दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर पटरी टूटी, संचालन बाधित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।