विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार जा रहे गोवंश को ट्रक समेत पकड़ा

By Edited By:
Published: Tue, 15 Apr 2014 12:23 AM (IST)

News Article Hero Image

नवाबगंज, (गोंडा) : बीती रात हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों व पुलिस के प्रयास से गोवंश तस्करी कर विहार प्रदेश ले जा रहे ट्रकों को पकड़ लिया गया। ट्रक पर सवार तस्कर भागने में सफल रहे। जबकि एक आरोपी को पकड़ लिया गया। दोनों ट्रकों से 66 गोवंश बरामद हुए। पुलिस ने गोवंशों को ग्रामीणों के सुपुर्द कर दिया है।

रविवार की सुबह हिंदू युवा वाहिनी के संयोजक श्रवण सोनी को सूचना मिली कि हरदोई जिले से एक ट्रक गोवंश कटरा शिवदयालगंज-फैजाबाद हाइवे से होकर गुजरेगा। इसके बाद सोनी ने चार दर्जन कार्यकर्ताओं के साथ हाइवे पर डेरा डाल दिया। पुलिस को भी गोवंश तस्करी होने की सूचना दी। कार्यकर्ताओं ने नाकेबंदी शुरू कर दी। इससे जाम की स्थिति पैदा हो गई। रात करीब एक बजे तिरपाल से ढका कंटेनर गुजरा। पुलिस ने कंटेनर चालक को रोकने का इशारा किया। जाम होने से कंटेनर चालक उसे भगा नहीं सका। पुलिस ने तलाशी ली तो देखा उसमें गोवंश लदे है। इसके पीछे एक ट्रक और आता दिखा। उसकी भी तलाशी ली गई तो उसमें भी गोवंश लदा था। पुलिस को देख कंटेनर व ट्रक पर सवार लोग भागने में सफल हो गए। लेकिन एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मो.अली पुत्र वकील अहमद निवासी जेठवा थाना बोलवा जिला सिद्धार्थनगर व दूसरा पता गंगानगर दार्जिलिंग बताया। पुलिस ने कंटेनर व ट्रक को कब्जे में ले लिया है। एसएसआइ सीताराम ने बताया कि 77 गोवंश बरामद हुए है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। ट्रक पर सवार शाहिद, भूरे व इम्तियाज भागने में सफल हो गए।