विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बालू खनन में पांच ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ीं

By Edited By:
Published: Fri, 29 Aug 2014 07:05 PM (IST)

News Article Hero Image

गंजडुंडवारा: पुलिस ने गंगा से बालू खनन कर ला रहे पांच चालकों को मय ट्रैक्टर-ट्राली के पकड़ लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

उपनिरीक्षक धीरेन्द्र सिंह को शुक्रवार को दोपहर सूचना मिली कि कुछ लोग कादरगंज घाट से बालू ट्रैक्टर-ट्रालियों में भरकर ला रहे हैं। इस जानकारी पर उपनिरीक्षक ने पुलिस बल को साथ लेकर छापा मारा। पुलिस को देख बालू से भरे ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर चालक भाग खड़े हुए। पुलिस ने घेराबंदी कर पांच चालकों को दबोच लिया। पकड़े गए चालकों में गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर निवासी रतीराम पुत्र राजपाल, प्रमोद पुत्र अमरपाल, पुष्पेन्द्र पुत्र महावीर, मुकेश पुत्र राधेश्याम तथा ग्राम पलिया निवासी चन्द्रशेखर पुत्र रामप्रकाश शामिल हैं। उपनिरीक्षक ने बताया कि आरोपी चालकों के खिलाफ अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।