Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बस्ती में राहुल ने जनता से पूछा, क्या मोदी ने महंगाई कम की

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Thu, 08 Sep 2016 03:35 PM (IST)

    बस्ती में आज कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मोदी ने कहा था कि सरकार में आने पर विदेश से काला धन ले आएंगे, जिसके बाद हर नागरिक के खाते में 15 लाख रुपये पहुंच जाएंगे। कहां हैंं वह सब रुपये।

    बस्ती ( जेएनएन)। देवरिया से दिल्ली तक की कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की किसान महायात्रा ने आज दिन में बस्ती में रोड शो किया। राहुल ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी वादों को लेकर तंज कसा और जनता से पूछा कि मोदी ने चुनाव में महंगाई घटाने का वादा किया था। क्या महंगाई घट गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर, संतकबीर नगर के बाद बस्ती में आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुुल गांधी का काफिलाा कप्तानगंज पहुंचा।

    यह भी पढ़ें-राहुल गांधी ने दलित दुखी प्रसाद के घर लिया चाय का सुख

    वहां कांग्रेसियों की भीड ने राहुल का स्वागत किया। बड़ी संख्या में लोगों को सडकों के किनारे खड़ा देख राहुल ने वाहन रुकवा दिया। उन्होंने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन करने के साथ लोगों को संबोधित भी किया।

    राहुल ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी वादों को लेकर तंज कसा और जनता से पूछा कि मोदी ने चुनाव में महंगाई घटाने का वादा किया था।

    यह भी पढ़ें-मोदी उद्योगपतियों के हितैषी और किसानों के दुश्मन : राहुल

    क्या महंगाई घट गई है। जनता ने नहीं कहकर उत्तर दिया तो राहुल मोदी पर बेहद आक्रामक हो गए। उन्होंने कहा कि मोदी ने कहा था कि सरकार में आने पर विदेश से काला धन ले आएंगे, जिसके बाद हर नागरिक के खाते में 15 लाख रुपये पहुंच जाएंगे। कहां हैंं वह सब रुपये। आखिर क्यों नहींं लाया जा रहा काला धन। लोगों के खाते में 15 लाख रुपये क्यों नहीं भेजे जा रहे। यह सवाल सबको मोदी से पूछनाा चाहिए।

    यह भी पढ़ें-देवरिया के रुद्रपुर में राहुल गांधी की सभा के बाद खाट की लूट

    राहुल ने दाल की महंगाई को भी यात्रा में मुद़दा बनाया है। उन्होंने कहा कि किसान परेशान है। वह जो दाल पैदा करता है उसकी कीमत 40 रुपये मिलती है, लेकिन जब वहीं दाल वह खुद खरीदता है तो 80 रुपये लिए जाते हैं। यह नरेंद्र मोदी जी के कारण है। किसानों की उपज का सही दाम नहीं मिल रहा है। किसान कर्ज में डूबे हैं, आत्महत्या कर रहे हैं, लेकिन मोदी उनकी मदद नहीं कर रहे।

    तस्वीरों में देखें-देवरिया में राहुल गांधी की सभा के बाद खाट लूट

    मोदी तो केवल उद्योगपतियों की मदद कर रहे हैं। दो वर्ष से प्रधानमंत्री हैं लेकिन किसानों की मदद के लिए कोई काम नहीं किया। यूपीए की सरकार में हमने किसानों के 70 हजार करोड रुपये माफ किए थे, लेकिन मोदी ने दो साल में सिर्फ 10-15 उद्योगपतियों में एक लाख दस हजार करोड रुपये बांट दिए। यह किसानों की नहीं कुछ उद्योगपतियों की सरकार है। उन्होंने कहा कि देश में दो तरह के लोग हैं। एक वे लोग हैं जिनके नौकर-चाकर भी हवाई जहाज से सफर करते हैं और एक वे हैं जिन्हें सामान्य सुविधाएं भी नसीब नहीं होती। मोदी हवाई सफर करने वालों के मददगार हैं। उन्हें किसानों, मजदूरों और बेरोजगारों की चिंता नहीं।

    राहुल गांधी की 'खाट चर्चा' पर बिहार के शिक्षामंत्री अशोक चौधरी ने किया ट्वीट

    गोरखपुर तथा संतकबीर नगर में शानदार रोड शो के बाद आज राहुल गांधी देवरिया से दिल्ली की किसान महायात्रा के तहत अगले पड़ाव पर आज बस्ती में हैं। उनके साथ कांग्रेस के उत्तर प्रदेश के प्रभारी तथा राज्यसभा सदस्य गुलाम नबी आजाद भी हैं। बस्ती में आज कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का रोड शो शास्त्री चौक से शुरू हो गया। रोड शो में बड़ी संख्या में नेता के साथ ही कार्यकर्ता शामिल हैं। ïहर्रैया की दलित बस्ती खटिकहिया में राहुल गांधी आज किशोरी लाल के घर भोजन करेंगे। इसके बाद वहां से वह छावनी शहीद स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद फैजाबाद रवाना हो जाएंगे।

    देखें तस्वीरें - बस्ती में राहुल गांधी का रोड-शो शुरू, उमड़ी भीड़

    बस्ती में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद का बयान

    कांग्रेस की सरकार थी तो 70 हजार करोड़ किसानो का कर्जा माफ़ किया गया था। मोदी की सरकार में बहुत से किसानो ने आत्महत्या कर ली, लेकिन उनकी मदद नहीं की गई।

    पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित राज्य की बंद हो रही चीनी मिलो की तरफ राज्य सरकार कोई ध्यान नही दे रही है। किसान यात्रा के जरिए लोगो में उम्मीद जगाने आये है।

    बस्ती की सड़क पर उतरे लोग, युवाओं मेंं सेल्फी लेने की होड

    बस्ती में रोड शो कर रहे राहुल गांधी को देखने के लिए सड़क पर भीड उमड पडी है। लंबे समय तक यहां जगदंबिका पाल ही कांग्रेस के प्रमुख चेहरा रहे, लेकिन उनके भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार बस्ती आए राहुल की यात्रा को पार्टी ने शानदार बनाने में कोई कसर नहीं छोडी है।

    अयोध्या में हनुमानगढ़ी में दर्शन करेंगे राहुल गांधी

    बस्ती के ही रुधौली के विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने भी हाल ही में पार्टी कोो अलविदा कह भाजपा का दामन थाम लिया है। कंपनी बाग से थोडी ही दूरी पर भाजपा सांसद जगदंबिका पाल का घर है। यहां कुछ देर तक राहुल का काफिला रुका रहा। बडी संख्या में लोगां ने उनसे हाथ मिलाया और अपनी समस्याओं से संबंधित मांगपत्र दिया। राहुल ने यहां बोतल का पाली पीकर अपना गला तर किया।

    बस्ती में डेढ़ घंटे चला राहुल का रोड शो

    कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का रोड शो बस्ती शहर में डेढ़ घंटे चला। जिला मुख्यालय से 11:30 बजे राहुल गांधी की किसान यात्रा प्रारंभ हुई। डाक बंगला से निकलते ही राहुल गांधी ने सबसे पहले बस्ती की माटी के सपूत हिंदी के प्रख्यात समालोचक आचार्य रामचंद्र शुक्ल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। काफिला धीरे-धीरे आगे बढ़ा।गांधी, शास्त्री चौक पर 11:45 बजे पहुंचे।

    राहुल गांधी ने दलित दुखी प्रसाद के घर लिया चाय का सुख

    जहां पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम लोगों की भीड़ जमी रही। राहुल गांधी ने शास्त्री चौक से रोड शो प्रारंभ किया। अपने वाहन पर वह जैसे ही खडे हुए, जिंदाबाद के नारे लगने लगे। इस बीच मौका देख किसी ने पर्ची पकड़ाई तो किसी ने ज्ञापन सौंपा। चौक पर कम से कम आधा दर्जन लोगों ने उन्हें ज्ञापन दिया। जिसे उन्होंने लोगों से स्वयं लिया, एक नजर देखा और उसे अपने पास रख लिया।

    राहुल वाहन की छत से लोगों का हाथ जोड़ नमस्कार करते, हाथ हिलाकर अभिवादन करते हुए आगे बढ़े। यात्रा गांधी नगर पहुंची। जहां युवाओं व महिलाओं की भारी भीड़ सड़क की दोनो पटिरयों पर मौजूद थी। सभी की निगाहें राहुल की एक झलक पाने को बेताब थीं। जैसे ही राहुल आए उन्होंने हवा में हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। जहां भी बुजुर्ग नजर आते वहां राहुल हाथ जोड़कर नमस्कार करते दिखे। गाजा-बाजा की धुन पर थिरकते युवा कांग्रेसी रोड शो का माहौल बनाए हुए थे।

    देवरिया के रुद्रपुर में राहुल की 'खाट चर्चा' के बाद खाट लूट

    रोडवेज तिराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की। यहां से काफिला मालवीय रोड होते हुए रौता चौराहा, सुभाष चौक पहुंचा। नेताजी सुभाष चंद्र बोस और गांधी कला भवन में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद काफिला हर्रैया के लिए रवाना हो गया। पूरी यात्रा के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद पहली बार गांधी कला भवन पर वाहन से उतरे तथा राहुल गांधी के साथ गांधी प्रतिमा तक गए।