Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परिवार को मारने की धमकी दे लूटता रहा अस्मत

    By Edited By:
    Updated: Tue, 21 Oct 2014 07:06 PM (IST)

    जागरण संवाददाता, बरेली : सुभाष नगर में पति और बच्चों को गोली से उड़ाने की धमकी देकर एक दरिंदा महिला क

    जागरण संवाददाता, बरेली : सुभाष नगर में पति और बच्चों को गोली से उड़ाने की धमकी देकर एक दरिंदा महिला की इज्जत से खिलवाड़ करता रहा। यही नहीं ब्लैकमेल कर वह महिला से रुपये भी ऐंठने लगा। सारी हदें पार करने पर महिला ने पहले पति को फिर पुलिस से आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और उसकी मां व भाई पर साजिश का मुकदमा कायम कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की तलाश की जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एफआइआर के मुताबिक सुभाषनगर में अवधपुरी कॉलोनी में रहने वाली लगभग 25 वर्षीय महिला लगभग दो वर्ष पहले अपने रिश्तेदार के यहां शाहजहांपुर में शादी समारोह में गई थी, वहां उसकी मुलाकात संध्या सिंह पत्नी अभय कुमार सिंह निवासी शिव नगर कॉलोनी, लखनऊ से हुई थी। शादी में संध्या ने महिला से नजदीकियां बढ़ा लीं। उसने महिला से कहा कि बरेली में उसका बेटा सुरजीत सिंह सीपीटी की कोचिंग करना चाहता है और वह मदद चाहती है। उसने महिला का मोबाइल नंबर और पता भी ले लिया। कुछ ही दिनों बाद संध्या सिंह अपने पति, बड़े बेटे अमित व छोटे बेटे सुरजीत के साथ महिला के घर पहुंच गई। वह महिला से अपने छोटे बेटे को किराए पर कमरा देने का आग्रह करने लगी, इस पर महिला ने सुरजीत को घर का एक कमरा किराए पर दे दिया। कुछ माह बाद महिला को जम्मू में बीएड की परीक्षा देने जाना था, इसलिए उसने सुरजीत को उसके घर भेज दिया। इसी बीच महिला के पति की लखनऊ में नौकरी लग गई। इसकी भनक अमित को लगी तो वह किसी न किसी बहाने से महिला के घर आने लगा। आरोप है कि अमित ने एक तमंचा तानकर महिला से जबरदस्ती करने लगा, विरोध पर अमित ने महिला, उसके बच्चों तथा पति को गोली से उड़ा देने की धमकी देने लगा। इसके बाद उसने महिला के साथ मनमानी की। महिला का आरोप है कि अमित जब तब उसके घर आता और उसके साथ मनमानी करता था। इस बीच वह महिला से पैसे भी ऐंठने लगा। यही नहीं अक्सर वह रात भी गुजारने लगा। हदें पार होने लगीं तो महिला ने पति को आपबीती सुनाई और फिर पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई के लिए तहरीर दी। सुभाष नगर इंस्पेक्टर देवेश सिंह ने बताया कि घटना में आरोपी अमित के खिलाफ दुष्कर्म, उसकी मां व भाई के खिलाफ षडयंत्र का मुकदमा दर्ज कराया गया है।