विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डेरा हिंसाः बागपत की हरियाणा सीमा पर मजिस्ट्रेट तैनात, पुलिस गश्त बढ़ी

By Nawal MishraEdited By:
Published: Fri, 25 Aug 2017 08:40 PM (IST)Updated: Fri, 25 Aug 2017 10:09 PM (IST)

प्रशासन ने कानून व्यवस्था के मददेनजर बागपत जिले में हाईअलर्ट जारी कर हरियाणा से लगी सीमा पर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिया और गश्त बढ़ा दी है।

डेरा हिंसाः बागपत की हरियाणा सीमा पर मजिस्ट्रेट तैनात, पुलिस गश्त बढ़ी
डेरा हिंसाः बागपत की हरियाणा सीमा पर मजिस्ट्रेट तैनात, पुलिस गश्त बढ़ी

बागपत(जेएनएन)। बाबा गुरमीत रामरहीम के बरनावा स्थित आश्रम और जिले में सामान्य स्थिति होने के बावजूद प्रशासन ने कानून व्यवस्था के मददेनजर जिले में हाईअलर्ट जारी कर हरियाणा से लगी सीमा पर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए। धारा 144 लगाकर फोर्स भी सड़कों पर उतार दी है। आज बाबा गुरमीत राम रहीम को दोषी ठहराने के बाद पंजाब, हरियाणा के साथ ही गाजियाबाद के लोनी आदि स्थानों पर शुरू हुई आगजनी के बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। हरियाणा सीमा पर कई मजिस्टे्रट और पुलिस बल की तैनाती कर दी। साथ ही बरनावा में राम रहीम के आश्रम पर भी कड़ी निगाह रखी जा रही है। बाबा की कोर्ट में पेशी से पहले ही बागपत से कई हजार अनुयायी पंचकुला व सिरसा पहुंच गए थे। ऐसे में बागपत अतिसंवेदनशील हो गया था। 

यह भी पढ़ें:डेरा सच्चा सौदा प्रमुख पर आए फैसले के बाद सैकड़ों लोगों की यात्रा निरस्त

अफसरों ने पुलिस की गश्त बढ़ाते हुए वाहनों की सघन चेकिंग शुरू कर दी। हरियाणा व दिल्ली आने-जाने वाले वाहनों को बिना जांच आगे नहीं बढऩे दिया जा रहा है। हरियाणा सीमा पर निवाड़ा चेकपोस्ट पर विशेष रूप से एसडीएम व सीओ फोर्स के साथ तैनात हैं। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने कहा कि हर परिस्थिति से निपटने के लिए प्रशासन चौकस है। धारा 144 लागू कर अलर्ट भी घोषित कर दिया है। उपद्रव की स्थिति में 108 व 102 एंबुलेंस के स्टाफ को पर्याप्त डीजल के साथ मुस्तैद रहने को कहा गया है। सभी सीएचसी व पीएचसी पर आपात सेवा को तत्काल दुरुस्त करने के आदेश भी दे दिए हैं। उधर शामली जनपद में किसी बवाल के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ने डेरा प्रमुख के सभी नामचर्चा, प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थानों के साथ ही रेलवे स्टेशनों पर पुलिस तैनात कर दी। हरियाणा की सीमा पर वाहनों की गहन चेकिंग की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: डेरा हिंसाः बागपत की हरियाणा सीमा पर मजिस्ट्रेट तैनात, पुलिस गश्त बढ़ी