विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दो दर्जन से अधिक ऊंट के साथ तीन को पकड़ा

By Edited By:
Published: Tue, 28 Jan 2014 12:35 AM (IST)Updated: Tue, 28 Jan 2014 11:08 AM (IST)

News Article Hero Image

बदायूं : थाना जरीफ नगर की पुलिस चौकी नाधा पुलिस ने कैंटर से राजस्थान से संभल ले जाए जा रहे करीब दो दर्जन से अधिक ऊंटों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस कर्मियों ने सहसवान इस्लामनगर मार्ग पर एक दस टायरा कैंटर संख्या यूपी 23 एच 9291 पकड़ा। उसकी तलाशी ली गई तो उसमें दो दर्जन से अधिक ऊंट पाए गए। ऊंटों को कैंटर में बोरियों की तरह कसकर चढ़ाया गया था। पुलिस ने कैंटर चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि कुछ लोग भागने में सफ ल रहे। पकड़े गए चालक का नाम मुसब्बिर पुत्र मुनब्बर निवासी अम्हेडा जिला जेपीनगर, भूरा पुत्र सब्बीर निवासी संभल, तनजीर पुत्र रहीश निवासी ढकिया चमन जिला जेपी नगर बताए जाते हैं। देर रात पकड़े गए तीनों लोगों को लेकर पुलिस जरीफनगर थाने पर पहुंच गई थी। उनसे पुलिस कड़ाई से पूछताछ कर रही है।

इधर, इसी थाना क्षेत्र के गंगाघाट साधूमढ़ी पर थानाध्यक्ष राजवीर सिंह ने गंगा पार से ला रहे लगभग बारह बैलों को पकड़ा है। इन्हें थाने लाया गया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर