Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Magh Mela: क्रिकेटर युवराज की मां ने संगम में कराया अनुष्ठान

    By Nawal MishraEdited By:
    Updated: Thu, 12 Jan 2017 08:44 PM (IST)

    क्रिकेटर युवराज की मां शबनम सिंह छोटे बेटे जोरावर के साथ दोपहर माघ मेला क्षेत्र में आईं, संगम में स्नान-पूजन के बाद बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन ...और पढ़ें

    इलाहाबाद (जेएनएन)। क्रिकेटर युवराज सिंह की मां शबनम सिंह भी पौष पूर्णिमा पर प्रयाग पहुंची। छोटे बेटे जोरावर सिंह के साथ वह गुरुवार दोपहर माघ मेला क्षेत्र में आईं, संगम में स्नान-पूजन के बाद बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया। फिर योगगुरु स्वामी आनंद गिरि का आशीर्वाद लेने गंगा सेना के शिविर पहुंचीं। उन्होंने स्वामी आनंद गिरि से धर्म-अध्यात्म की दीक्षा ली। साथ ही अर्से बाद भारतीय टीम का हिस्सा बने बेटे युवराज सिंह की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा। रात में पुत्र व परिवार की सलामती के लिए विशेष अनुष्ठान कराया। शुक्रवार को वह दिल्ली के लिए रवाना होंगी। शबनम के साथ गायिका तृप्ति शाक्या, भाजपा नेता हर्षवर्धन वाजपेयी भी थे। उन्होंने शबनम को माघ मेला क्षेत्र व प्रमुख मंदिरों का भ्रमण कराया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें