विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाओमी ने एक महीने में की 4 मिलियन स्मार्टफोन्स की बिक्री

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Thu, 26 Oct 2017 01:21 PM (IST)Updated: Thu, 26 Oct 2017 01:30 PM (IST)

फेस्टिव सेल के दौरान शाओेमी सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन रहा है। इस बात की घोषणा कंपनी के कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्ट मनु कुमार जैन ने की है

शाओमी ने एक महीने में की 4 मिलियन स्मार्टफोन्स की बिक्री
शाओमी ने एक महीने में की 4 मिलियन स्मार्टफोन्स की बिक्री

नई दिल्ली (जेएनएन)। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने 1 महीने यानी 20 सितंबर से 19 अक्टूबर तक (खासतौर से फेस्टिव सीजन सेल के दौरान) चार मिलियन स्मार्टफोन्स की बिक्री की है। इस बात की घोषणा कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्ट मनु कुमार जैन ने की है।

फेस्टिव सेल में शाओमी रहा नंबर वन:

मनु कुमार जैन ने दावा किया है कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज और अमेजन ग्रेट इंडिया फेस्टिवल के दौरान शाओमी नंबर वन ब्रैंड रहा है। इसके अलावा कंपनी ने Mi.com से ही 1 मिलियन से ज्यादा प्रोडक्ट्स की बिक्री की है। आपको बता दें कि शाओमी ने अपने कंपनी स्टोर पर महीने में दो बार Diwali with Mi सेल का आयोजन किया था। इसकी पहली सेल सितंबर के आखिरी में और दूसरी दिवाली फेस्टिवल के दौरान आयोजित की गई थी।

रेडमी नोट 4 रहा सबसे ज्यादा बिकने वाला हैंडसेट:

शाओमी ने यह भी दावा किया है कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल के दौरान रेडमी नोट 4 सबसे ज्यादा बिकने वाला हैंडसेट रहा है। इसके अलावा कंपनी ने बताया कि अमेजन पर 9 में 8 स्मार्टफोन्स शाओमी के ही बिके हैं। इससे पहले कंपनी ने सितंबर में फ्लिपकार्ट और अमेजन की सेल के दौरान मात्र 2 दिनों में 1 मिलियन से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की थी।

वहीं, सितंबर में मनु कुमार जैन ने ट्वीट कर बताया था कि शाओमी ने पिछले तीन वर्षों में 25 मिलियन यानि 2.5 करोड़ स्मार्टफोन्स की सेल की है। आपको बता दें कि शाओमी ने भारत में अपना पहला फोन Mi 3 जुलाई 2014 में पेश किया था। कंपनी ने दावा किया है कि पिछले तीन वर्षों में औसत तौर पर प्रतिदिन 22,000 हैंडसेट बेचे गए हैं।

रेडमी नोट 4 को सफलता का श्रेय:

मनु जैन ने इस सफलता में रेडमी नोट 4 हैंडसेट का बड़ा योगदान बताया है। उन्होंने कहा कि यह फोन कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला हैंडसेट रहा है। कंपनी ने दावा किया है कि इस फोन की लॉन्चिंग से अब तक इसकी 5 मिलियन यानि 50 लाख यूनिट्स बेची जा चुकी हैं। यह डाटा 23 जनवरी 2017 से 23 जुलाई 2017 तक का है। वहीं, भारतीय बाजार में यह फोन इस साल की पहली और दूसरी तिमाही में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन भी रहा।

यह भी पढ़ें:

Samsung Galaxy S9 और S9 Plus: जानें लॉन्च डेट, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत से जुड़ी जानकारी

जियोफोन की टक्कर में वोडाफोन और एयरटेल लॉन्च करेंगे ये सस्ते स्मार्टफोन

12000 रुपये से कम कीमत में उपलब्ध हैं ये 5 एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स, फीचर्स में हैं दमदार
 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।