विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जियोफोन की टक्कर में वोडाफोन और एयरटेल लॉन्च करेंगे ये सस्ते स्मार्टफोन

By Sakshi PandyaEdited By:
Published: Thu, 26 Oct 2017 12:19 PM (IST)Updated: Thu, 26 Oct 2017 12:50 PM (IST)

एयरटेल ने हाल ही में कार्बन के साथ अपना पहला सस्ता 4G स्मार्टफोन लॉन्च किया और अब कंपनी अपना दूसरा ...और पढ़ें

जियोफोन की टक्कर में वोडाफोन और एयरटेल लॉन्च करेंगे ये सस्ते स्मार्टफोन
जियोफोन की टक्कर में वोडाफोन और एयरटेल लॉन्च करेंगे ये सस्ते स्मार्टफोन

नई दिल्ली(जेएनएन)। कार्बन के बाद अब एयरटेल लावा के साथ साझेदारी में दूसरा 4G स्मार्टफोन पेश करने की योजना बना रहा है। इस महीने की शुरुआत में एयरटेल ने कार्बन के साथ बजट 4G स्मार्टफोन पेश किया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एयरटेल अब लावा के साथ मिलकर अपना दूसरा 4G VoLTE इनेबल स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रहा है। एयरटेल के दूसरे 4G स्मार्टफोन क साथ बंडल्ड डाटा और वॉयस प्लान्स भी पेश किए जाएंगे।

लावा-एयरटेल 4G स्मार्टफोन

एयरटेल के आने वाले स्मार्टफोन की कीमत 3500 रुपये के करीब होगी। लेकिन यह 1699 रुपये के इफेक्टिव शुल्क पर उपलब्ध होगा। कार्बन A40 की ही तरह जो यूजर्स लावा का स्मार्टफोन खरीदेंगे, उन्हें एक निर्धारित समय सीमा के अंदर कैशबैक मिलेगा। कैशबैक, यूजर के एयरटेल पेमेंट्स बैंक अकाउंट में दिया जाएगा। स्मार्टफोन बंडल्ड डाटा और वॉयस प्लान के साथ आएगा, जिसे रेगुलर इंटरवल पर रिचार्ज करना होगा, ताकि यूजर कैशबैक पाने के योग्य हो सके।

क्या हो सकती हैं स्पेसिफिकेशन्स

लावा का स्मार्टफोन कार्बन A40 की स्पेसिफिकेशन्स से मिलता-जुलता हो सकता है। लावा स्मार्टफोन में 4.5 या उससे बड़ी डिस्प्ले आ सकती है। ऐसा माना जा रहा है की लावा एंड्रॉयड 7.0 नॉगट के साथ 1.3 GHz क्वैड कोर चिपसेट पर कार्य करेगा। फोन में 1GB रैम और एक्सपेंडेबल स्टोरेज विकल्प भी मौजूद हो सकता है। स्मार्टफोन में 2MP या उससे अधिक का रियर कैमरा और फ्रंट VGA कैमरा और बड़ी बैटरी आ सकती है।


हर महीने कितना कराना होगा न्यूनतम रिचार्ज

कार्बन A40 के लिए एयरटेल ने नयूनतम रिचार्ज वैल्यू 169 रुपये रखी है। कैशबैक पाने के लिए इसे तीन साल तक बिना किसी ब्रेक के रिचार्ज कराना होगा। हो सकता है की लावा के लिए भी कंपनी ऐसा ही कोई प्लान लेकर आए। प्रति महीने रिचार्ज वैल्यू समान हो सकती है, लेकिन उसकी समय अवधि में अंतर हो सकता है। 169 रुपये के प्लान में यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कालिंग के साथ प्रति दिन 500MB 4G डाटा 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलता है।

एयरटेल का तीसरा 4G स्मार्टफोन अभी से योजना में

सिर्फ ये दो फोन ही नहीं, एयरटेल अपना तीसरा 4G स्मार्टफोन लाने के लिए किसी और हैंडसेट मैन्युफैक्चरर के साथ भी साझेदारी की योजना बना रहा है। एयरटेल का अगला स्मार्टफोन इस साल के अंत तक 1399 से 1699 रुपये की इफेक्टिव कीमत में पेश किया जा सकता है।

माइक्रोमैक्स और वोडाफोन भी करने वाले है 4G स्मार्टफोन की पेशकश

माइक्रोमैक्स इस साल के अंत तक 1000 रुपये से कम कीमत में सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन पेश करने वाला है।

क्या होगी फोन की कीमत

माइक्रोमैक्स भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी है, जिसकी चाइनीज ब्रैंड्स से कड़ी प्रतिस्पर्धा रही है। चाइनीज स्मार्टफोन्स ने स्मार्टफोन बाजार में सिर्फ पहला नहीं बल्कि पहले 5 स्थान पर अपना वर्चस्व स्थापित कर लिया है। स्मार्टफोन बाजार में अपना वर्चस्व बढ़ाने और चाइनीज ब्रैंड्स को टक्कर देने के लिए माइक्रोमैक्स अगले महीने 'भारत 2 अल्ट्रा' को लॉन्च करने की योजना बना रहा है। इस फोन के साथ वोडाफोन द्वारा कालिंग और डाटा प्लान दिए जाएंगे। डिवाइस की इफेक्टिव कीमत 999 रुपये होगी। फोन की असल कीमत 2899 रुपये होगी। तीन साल बाद कैशबैक मिलने के बाद डिवाइस की इफेक्टिव कीमत 999 रुपये हो जाएगी।

कैसे मिलेगा फोन पर कैशबैक

स्मार्टफोन ऑफर का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को तकरीबन 150 रुपये प्रति महीने का रिचार्ज करना होगा। 18 महीने पूरे होने के बाद यूजर्स को 900 रुपये का कैशबैक मिलेगा। आगे अन्य 18 महीने पूरे होने के बाद यूजर्स को 1000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। यह कैशबैक यूजर्स को वोडाफोन M-Pesa वॉलेट में मिलेगा। यूजर्स इस कैशबैक की राशि को निकाल भी पाएंगे और डिजिटल ट्रांसैक्शन के लिए भी इस्तेमाल कर पाएंगे।

वोडाफोन के एसोसिएट डायरेक्टर अवनीश खोसला ने बताया की जो यूजर्स फोन खरीदेंगे उन्हें कैशबैक पाने के लिए 18 महीने में कुल 2700 रुपये का रिचार्ज करना होगा और इतनी ही राशि का रिचार्ज अगले 18 महीने के लिए भी करना होगा। इसी के साथ उन्होंने बताया की यूजर एक महीने में कितने का भी रिचार्ज करा सकते हैं, बस राशि 150 रुपये प्रति महीना हो जानी चाहिए।
 

यह भी पढ़ें:

महंगा हुआ जियो का टैरिफ, वोडाफोन और एयरटेल भी मुकाबले में

सैमसंग ने 200 लोगों को फ्री में बांटे Galaxy Note 8 स्मार्टफोन, जानें वजह

जियो टैरिफ प्लान्स की कीमतों में एक बार फिर हो सकती है बढ़ोतरी: रिपोर्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।