विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपने घर पर पूरी जिंदगी के लिए खुद ही पैदा करें बिजली, जानिए कैसे

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Thu, 23 Jun 2016 10:54 AM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2016 12:00 PM (IST)

24 घंटे बिजली आना भारत में एक सपना-सा लगता है। हालांकि, कई जगह बिजली की समस्या नहीं है लेकिन आज ...और पढ़ें

News Article Hero Image

24 घंटे बिजली आना भारत में एक सपना-सा लगता है। हालांकि, कई जगह बिजली की समस्या नहीं है लेकिन आज भी कई ऐसे इलाके हैं जहां बिजली एक ख्वाब बना हुआ है। आपकी इस परेशानी को समझा है दो भाईयों ने और इसके लिए एक ऐसा आविष्कार किया है जिससे आप अपने पूरे घर के लिए खुद ही बिजली पैदा कर सकते हैं।

पढ़े, 1500 रुपये का ये प्रोडेक्ट अब मिल रहा है 199 रूपये में, जानें क्या है ऑफर

दरअसल, अरुण जॉर्ज और अनूप जॉर्ज ने एक छोटे विंड टरबाइन यानि पवन चक्की तैयार की है। जिसकी कीमत 750 अमेरिकी डॉलर यानि करीब 50000 रुपये है। इन रुपयों में जीवन भर के लिए पूरे घर को बिजली मिल सकती है। आपको बता दें कि इस छोटे उपकरण से 3 से 5 किलोवाट/घंटा बिजली पैदा होती है।

फिलहाल ये टरबाइन मार्केट में लांच नहीं की गई है लेकिन बहुत ही जल्द इसे मार्केट में लांच किए जाने की उम्मीद है। अरुण जॉर्ज की मानें तो जब एक छोटी विंड टरबाइन 1 किलोवाट उर्जा पैदा करती है तो इसका खर्च लगभग 4000 से 10000 यूएस डॉलर तक आता है यानि करीब 3 से 7 लाख रुपये। लेकिन इस उपकरण को लेने के लिए आपको जीवनभर के लिए 50000 रुपये की कीमत देनी होगी। एक तरह से देखा जाए तो जीवनभर की बिजली के लिए के लिए ये कीमत बहुत ज्यादा नहीं है।

आपको बता दें कि अभी ये प्रोजेक्ट शुरुआती दौर में है जो बहुत जल्द ही हकीकत का अमली जामा पहन सकता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।