विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुंदर पिचाई ने बात कर दिलाया लड़कियों को भरोसा, कहां गूगल को आपकी जरूरत

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Fri, 11 Aug 2017 12:22 PM (IST)

सुंदर पिचाई ने सॉफ्टेवयर इंजीनियर जेम्स डेमोरे के मेमो पर जवाब दिया है

सुंदर पिचाई ने बात कर दिलाया लड़कियों को भरोसा, कहां गूगल को आपकी जरूरत
सुंदर पिचाई ने बात कर दिलाया लड़कियों को भरोसा, कहां गूगल को आपकी जरूरत

नई दिल्ली (जेएनएन)। टाउन हॉल बैठक को रद्द करने के बाद गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने एक इवेंट संबोधित किया है। यह इवेंट कैंपस की लड़कियों के लिए था। पिचाई ने कहा, “मैं आपको बताना चाहता हूं कि इस इंडस्ट्री में आपके लिए जगह हैं। आपके लिए गूगल में जगह है। अगर आपको कोई कुछ और बता रहा है तो उसपर ज्यादा ध्यान न दें। हमें आपकी जरुरत है।” रिकोड के मुताबिक, गुरुवार को टाउन हॉल मीटिंग को रद्द कर दिया गया था। ऐसा इसलिए किया गया था क्योंकि कुछ कर्माचारियों ने इस बात का डर व्यक्त किया था कि अगर वो मीटिंग के दौरान कोई बात बोलते हैं या सवाल पूछते हैं तो उन्हें ऑनलाइन हैरेसमेंट का शिकार बनाया जा सकता है।

इंजीनियर्स के महत्व पर दिया जोर:

हालांकि, पिचाई ने इंजीनियर्स के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी प्रोडक्ट को बनाने के लिए इंजीनियर्स की जरुरत होती है और हमें आंतरिक रुप से ऐसे लोगों की जरुरत है। पिचाई का यह बयान इस समय काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि कुछ समय पहले ही गूगल के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर जेम्स डेमोरे ने दावा किया था कि गूगल में महिलाएं उच्च पदों पर सिर्फ इसलिए नहीं है क्योंकि वहां उनके साथ भेदभाव किया जाता है। गूगल में महिलाओं को पुरुषों की तुलना में कम आंका जाता है।

आपको बता दें कि डेमोरे को गूगल से निकाल दिया गया है। पिचाई ने 3300 शब्दों के मेनिफेस्टो पर बयान देते हुए कहा कि हमारा काम यूजर्स की बेहतर जिंदगी के लिए बेहतर प्रोडक्टस बनाना है। वहीं, गूगल की नए वाइस प्रेसिडेंड (डायवर्सिटी) डेनियल ब्राउन ने डेमोरे के मेमो के जवाब में एक नया बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, “मैं विविधता और समावेश (inclusion) को महत्व देती हूं और लिंगभेद की बात से इनकार नहीं करती हूं। वहीं, रूढ़िवादिता का समर्थन नहीं करती हूं।”

यह भी पढ़ें:

फ्रीचार्ज की बिक्री रोकने के लिए PMO के पास जाएंगे स्नैपडील के कर्मचारी

जियो को टक्कर देने RCom ने पेश किया 299 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा प्लान

यूजर्स के डाटा की सुरक्षा के लिए ट्राई ने परामर्श पत्र जारी कर मांगी राय
 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।